कालापीपल(बब्लू जायसवाल) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर कालापीपल शाजापुर के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी शाजापुर कालापीपल एवं वडोदरा गुजरात दोनों टीम के मध्य मैत्री मैच का आयोजन किया गया,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्म सिंह वर्मा,विशेष अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि हेमंत मालवीय, प्राचार्य सहारा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मुकेश कुमार दुबे एवं ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र बरेलिया मौजूद रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सी.एम राइस श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने की,मैच शुरू होने से पहले अतिथियों द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,इस अवसर पर हॉकी फीडर सेंटर कोच देवेंद्र सिंह परमार,हॉकी कोच कुंदन पटेल,कपिल मेवाड़ा,विक्रांत शिंदे,आदित्य मेवाडा,रोहित जाटव आदि मौजूद रहे।


