कटनी – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जितेन्द्र कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु लोक अदालत प्रभारी राजेश नंदेश्वर की अध्यक्षता में जिला न्यायालय कटनी के कॉन्फ्रेंस हॉल में समस्त जिला एवं तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग में लोक अदालत प्रभारी अधिकारी राजेश नंदेश्वर विशेष न्यायाधीश के द्वारा समस्त जिला न्यायालय कटनी के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण से वन-टू वन चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। साथ ही तहसील न्यायालय बरही, ढीमरखेडा एवं विजयराघवगढ के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण के साथ व्हीसी के माध्यम से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-‘निर्देश दिये। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट 138 एवं समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
मीटिंग के दौरान में जेपी चिडार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुमित शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हर्षित बिसेन जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित रहे।


