कटनी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कटनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजय वैशंपायन के मार्ग निर्देशन में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर.के मिश्रा, डॉ यति राज खरे,डॉ शशि गौर, डॉ अर्पिता श्रीवास्तव,डॉ आर पी बेन, डॉ के पी द्विवेदी, डॉ संदीप चंद्रवंशी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जा रहा है इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर के रावत, श्री राहुल बघेल , एवं नितिन कुमार उपस्थित थे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती,मृदा परीक्षण एवं पोशाक तत्व प्रबंध, बीज उपचार एव महत्व ,तिलहन फसल उत्पादन की जानकारी दी गई,जिसमें 50 किसानों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर पी बैन , ने सोलर लाइट ट्रिप के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और कहां की किसान सोलर लाइट ट्रिप को लेकर के कीट नियंत्रण हेतु अपने खेतों में लगाए ताकि कम से कम रासायनिक दवाइयां का उपयोग किया जा सके और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिले एवं डॉ आर के मिश्रा ने प्राकृतिक खेती के ऊपर भी विकसित रूप से मार्गदर्शन दिया,और खरीफ फसल उत्पादन एवं प्रबंधन पर किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया, बिजामृत जीवामृत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मार्ग निर्देशन दिया किसानों ने वैज्ञानिकों से खरीफ फसल उत्पादन तकनीकी में आने वाली परेशानियां को अवगत कराया और विभिन्न प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए वैज्ञानिकों से प्रश्न किया कार्यक्रम बहुत ही सार्थक रहा वैज्ञानिकों द्वारा लगातार जिले में कृषि के उत्पादन में वृद्धि हेतु एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु संपूर्ण जिले के ग्रामों में समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं कार्यक्रम बहुत ही सार्थक और महत्वपूर्ण रहाl
हरिशंकर बेन


