कटनी (24 अगस्त) – शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिल सके इस हेतु कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर समग्र आईडी से आधार नंबर की ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में अब तक 11 लाख 40 हजार 277 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो कि कुल लक्ष्य का लगभग 79 फीसदी है।
नगर परिषद कैमोर अव्वल
समग्र ई-केवाईसी करने के मामले में नगर परिषद कैमोर जिले में अव्वल है। जहां अब तक 13 हजार 286 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि नगर निगम कटनी अंतिम पायदान पर है। जहां अब तक मात्र 1 लाख 56 हजार 912 लोगों की समग्र ई-केवाईसी का कार्य ही पूरा हो सका है।
इसी प्रकार नगर परिषद विजयराघवगढ़ में अब तक 7 हजार 804, जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 35 हजार 900 लोगों की समग्र ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि जनपद पंचायत बहोरीबंद मे 1 लाख 87 हजार 323 और जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 1 लाख 69 हजार 43, जनपद पंचायत रीठी में 1 लाख 16 हजार 467, जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा में 1 लाख 62 हजार 781 समग्र ई-केवाईसी हो चुकी है। इसके अलावा, जनपद पंचायत बड़वारा में 1 लाख 78 हजार 247 एवं नगर परिषद बरही में 12 हजार 514 नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य हो चुका है।
जिले के नागरिकों के लिए समग्र आईडी का आधार से ई-केवाईसी का कार्य एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल www.samagra.gov.in एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है।


