विजयराघवगढ़ -!- कटनी जिला विजयराघवगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा में राजेंद्र पिता अकाली केवट एवं रामलखन पिता खोजा लोहार ने जानकारी देते हुए बताए कि मै अपना मकान तकरीबन 1 साल से बनाए हुए थे एवं हम लोग वहां रहते थे कल तकरीबन शाम को हम लोग खेत चले गए थे जब हम लोग खेत से आय तो देखा तो हमारा
मकान गिरा हुआ था जब हमने इसकी जानकारी पता करना चालू किया तो पता चला कि वन विभाग की टीम आकर अपनी गाड़ियों से धक्का दे देकर हम लोगों का मकान गिरा दिया गया है जबकि खसरा नंबर10/62 एरिया 2.8200 हेक्टेयर वन विभाग की जमीन में नहीं आ रहा है इन्होंने बताया कि हम थोड़ा थोड़ा करके समान इकट्ठा किए थे घर बनाने के लिए और हमारे घर पूरा गिरा दिया गया इन्होंने मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों इसकी जांच करने की बात कही है


