पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.08.2025 को चैकिंग के दौरान कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जीटी रोड तिखवा कट से 02 कारों में सवार ऑनलाइन गेमिंग के जरिये लोगों से साइबर ठगी करने वाले गैंग के 10 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 652/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) B.N.S. व 66 (D) IT Act पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हमारे गिरोह का कुल चार स्तर पर विभाजन है, पहले निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों को हम लोगों ने मीडिया का नाम दिया है जिनका काम जनता के बीच से ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करना होता है जो कार्पोरेट एकाउन्ट धारक होते हैं, उनसे सम्पर्क करके द्वितीय स्तर के होल्डर से सम्पर्क कराया जाता है जो खाताधारक को पूरी तरह समझाकर इस बात पर सहमत करते हैं कि आप अपना खाता हमें दे देगें तो हम उसमें गेम और ट्रेडिंग के जरिये पैसा मंगाएगें । जिसका 20-25% पैसा खाताधारक को मिलेगा । तीसरे स्तर पर किट होल्डर होता है जिसको किट प्रदान की जाती है , किट के अन्तर्गत खाते की पासबुक, एटीएम कार्ड , पैन कार्ड, आधारकार्ड, सिम कार्ड, चेक बुक, आनलाईन बैंकिंग डिटेल्स होती हैं । मीडिया, खाता होल्डर एवं किट प्रदाता तीनों स्तरों को 02 – 02% कमीशन मिलता है । किट होल्डर अपने से ऊपर स्तर पर सारी सूचनायें व सामग्री उपलब्ध कराता है , उपलब्ध कराने वाले को पैनल के नाम से सम्बोधित किया जाता है । पैनल ग्रुप द्वारा एक APK FILE उपलब्ध करायी जाती है जैसे ही खाता धारक का सिम फोन में लगाकर APK FILE रन की जाती है तुरन्त ही वह बैंक एकाउन्ट पूरी तरह से पैनल के कन्ट्रोल में हो जाता है और पैनल द्वारा उस एकाउन्ट नम्बर को फर्जी आनलाईन गेमिंग ऐप से कनेक्ट कर दिया जाता है जिससे जनसामान्य द्वारा आनलाईन गेम में लगाया गया पैसा इसी एकाउन्ट में आने लगता है और लोगों के साथ ठगी हो जाती है । इस प्रकार प्रतिदिन 05-10 करोड रूपये की ठगी की जाती है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण: –*
1. मोहित चोपड़ा पुत्र सुरेन्द्र चोपड़ा निवासी H-140 विकासपुरी थाना विकासपुरी न्यू दिल्ली उम्र करीब 28 वर्ष
2. अजीत कुमार पुत्र रामबहाल निवासी बघुआ थाना बखिरा जिला सन्त कबीर नगर उम्र करीब 32 वर्ष
3. सतीश कुमार मौर्य पुत्र जमुना प्रसाद मौर्य निवासी रामपुर गोसार्क थाना जगदीश जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष
4. आशुतोष कुमार पुत्र बोधराम निवासी श्याम विहार कालोनी फजुल्लागंज थाना मडियाव जनपद लखनऊ उम्र करीब 31 वर्ष
5. अमित गुप्ता पुत्र स्व0 मनोज कुमार गुप्ता निवासी कस्वा व थाना फूलपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष
6. संदीप गुप्ता पुत्र राम ब्रज गुप्ता निवासी E-48/5 महावीर विहार कंजावला थाना कंजावला नई दिल्ली उम्र करीब 31 वर्ष
7. यश श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार निवासी F-1284 राजाजी पुरम थाना तालकटोरा जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष
8. आयुष पाल पुत्र साजन लाल निवासी मकान नं0 526 फत्तेपुर अलीगंज थाना अलीगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष
9. मो0 साहिल पुत्र युसुफ खां निवासी रामलीला मैदान नौबस्ता पुलिया मडियाव थाना मडियाव जनपद लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष
10. अंकित सिंह पुत्र स्व0 कमलेश बहादुर सिंह निवासी डोमीपुर थाना जिठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
*1.**अभियुक्त आशुतोष कुमार पुत्र बोधराम निवासी श्याम विहार कालोनी फजुल्लागंज थाना मडियाव जनपद लखनऊ उम्र करीब 31 वर्ष*
1. मु0अ0सं0 652/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) B.N.S. व 66 (D) IT Act थाना कोतवाली जनपद कन्नौज
2. मु0अ0सं0 585/2017 धारा 452/323/504/506 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
3. मु0अ0सं0 931/2017 धारा 323/504/506 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
4. मु0अ0सं0 1450/2017 धारा 323/504/506 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
*2.**अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र स्व0 कमलेश बहादुर सिंह निवासी डोमीपुर थाना जिठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष*
1. मु0अ0सं0 652/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) B.N.S. व 66 (D) IT Act थाना कोतवाली जनपद कन्नौज
2. मु0अ0सं0 60/2024 धारा 147, 323, 452, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ
*बरामदगी का विवरण: –*
1. 13 अदद मोबाइल,
2. 17 अदद सिम कार्ड,
3. 04 अदद चेक बुक,
4. एक अदद पासबुक,
5. 18 अदद क्रेडिट व डेबिट कार्ड,
6. 04 अदद पैन कार्ड,
7. 02 अदद आधार कार्ड,
8. एक अदद बार काउन्सिल उ0प्र0 कार्ड,
9. 02 अदद कार
10. 176000/- रूपये नगद
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली कन्नौज
2. उ0नि0 आलोक कुमार सिंह
3. उ0नि0 राजेश प्रताप सिंह
4. उ0नि0 राधे कृष्ण पाण्डेय
5. हे0 का0 शिवशंकर शुक्ला
6. का0 प्रवीण
7. का0 अर्जुन
8. का0 गजेन्द्र
9. का0 धीरज
10. का0 कुँवरपाल
11. का0 मयंक


