सुनीता सोमकुवर
भीम आर्मी {भारत एकता मिशन} ने आज जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें हरियाणा की शिक्षिका मनीषा के परिवार को न्याय दिलाने और किसानों के लिए नियमित खाद की पूर्ति की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मनीषा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए और उनके परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
इसके अलावा, ज्ञापन में किसानों को सरलता से खाद की पूर्ति की मांग की गई है, साथ ही कालाबाजारी पर कठोर कार्यवाही की मांग भी की गई है।
भीम आर्मी ने नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं के लिए समुचित प्रबंधन की मांग भी की है, साथ ही नगर पालिका निगम द्वारा जलकर, सफाई कर, संपत्ति कर में बेतहासा वृद्धि को तत्काल कम करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश मंडराह, जिला प्रभारी मोहक पटेल, किशोर बंसकर और अन्य सदस्य शामिल थे।


