MPNEWSCAST (मनीष गौतम)
जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी ए वी विद्यालय में दिनांक 23.08.2025 को विद्यालय के 27वें स्थापना दिवस पर 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ यह आयोजन मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी , डी ए वी विद्यालय उकवा के प्रधानाचार्य श्री मनीष सिंह जी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में पूर्ण हुआ। ओम से अंकित पताकाओं से सुसज्जित प्रांगण में विद्यालय के कक्षा सातवीं से कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण विधि विधान से वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए वैदिक रीति से हवन कार्य संपन्न किया गया । इस अवसर पर सभी विद्यार्थी उत्साहित थे तथा उन्होंने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संस्कृत शिक्षक श्री अमरदीप शर्मा द्वारा बताए गए वैदिक नियमों का पालन करते हुए हवन कार्य करने में अपनी सहभागिता प्रदर्शित की इसी अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आशीर्वचन कहे गए उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्तम भविष्य की आशा व्यक्त की तथा पूर्ण लगन एवं उत्साह से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को पुस्तकों तक ही सीमित नहीं बल्कि जीवन को मार्गदर्शन प्रदान करने का माध्यम बतलाया यह आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । हवन के इस आयोजन से विद्यालय में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा । प्रसाद वितरण पूर्ण होने के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई


