रिपोर्टर सुनीता सोमकुवर
छिंदवाड़ा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजन का आयोजन शहर के हृदय स्थल स्थित श्रीराम मंदिर, छोटी बाजार में किया गया। यह आयोजन श्री राममंदिर महिला मंडल द्वारा, श्री सत्य धर्म मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम गुरुवार, दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुआ। महिला मंडल ने बताया कि इस धार्मिक अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया साथ ही आकर्षक झाकियां भी बनाई गई।


