• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

देखिऐ एक छोटे भिखारी और बड़े भिखारी का अंतर

by Manish Gautam Chiefeditor
August 21, 2025
in ज्योतिष
0
देखिऐ एक छोटे भिखारी और बड़े भिखारी का अंतर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

एक करोड़पति बहुत अड़चन में था। करोड़ों का घाटा लगा था, और सारी जीवन की मेहनत डूबने के करीब थी। नौका डगमगा रही थी। कभी मन्दिर नहीं गया था, कभी प्रार्थना भी न की थी। फुरसत ही न मिली थी।
पूजा के लिए उसने पुजारी रख छोड़े थे, कई मन्दिर भी बनवाये थे, जहाँ वह उसके नाम से नियमित पूजा किया करते थे लेकिन आज इस दुःख की घड़ी में कांपते हाथों वह भी मंदिर गया।
सुबह जल्दी गया, ताकि परमात्मा से पहली मुलाकात उसी की हो, पहली प्रार्थना वही कर सके। कोई दूसरा पहले ही मांग कर परमात्मा का मन खराब न कर चुका हो। बोहनी की आदत जो होती है, कमबख्त यहाँ भी नहीं छूटी, सो अल्ल-सुबह पहुँचा मन्दिर।

लेकिन यह देख कर हैरान हुआ कि गाँव का एक भिखारी उससे पहले से ही मन्दिर में मौजूद था। अंधेरा था, वह भी पीछे खड़ा हो गया, कि भिखारी क्या मांग रहा है?

धनी आदमी सोचता है, कि मेरे पास तो मुसीबतें हैं। भिखारी के पास क्या मुसीबतें हो सकती हैं?

और भिखारी सोचता है, कि मुसीबतें मेरे पास हैं। धनी आदमी के पास क्या मुसीबतें होंगी?

एक भिखारी की मुसीबत दूसरे भिखारी के लिए बहुत बड़ी न थी।

उसने सुना, कि भिखारी कह रहा है-हे परमात्मा! अगर पांच रुपए आज न मिलें तो जीवन नष्ट हो जाएगा। आत्महत्या कर लूँगा। पत्नी बीमार है और दवा के लिए पांच रुपए होना बिलकुल आवश्यक है। मेरा जीवन संकट में है।

अमीर आदमी ने यह सुना और वह भिखारी बंद ही नहीं हो रहा है, कहे जा रहा है और प्रार्थना जारी है, तो उसने झल्लाकर अपने खीसे से पांच रुपए निकाल कर उस भिखारी को दिए और कहा – जा, यह ले जा पांच रुपए, तू ले और जा जल्दी यहाँ से।

अब वह परमात्मा से मुखतिब हुआ और बोला – “प्रभु! अब आप ध्यान मेरी तरफ दें, इस भिखारी की तो यही आदत है। दरअसल मुझे पांच करोड़ रुपए की जरूरत है।”

भगवान मुस्करा उठे बोले – एक छोटे भिखारी से तो तूने मुझे छुटकारा दिला दिया, लेकिन तुझसे छुटकारा पाने के लिए तो मुझको तुमसे भी बढ़ा भिखारी ढूँढ़ना पड़ेगा। तुम सब लोग यहाँ केवल कुछ न कुछ माँगने ही आते हो, कभी मेरी जरूरत का भी ख्याल आया है?

धनी आश्चर्यचकित हुआ बोला – प्रभु आपको क्या चाहिए?

भगवान बोले – प्रेम! मैं भाव का भूखा हूँ। मुझे निस्वार्थ प्रेम व समर्पित भक्त प्रिय है। कभी इस भाव से मुझ तक आओ फिर तुम्हे कुछ माँगने की आवश्यकता ही नही पड़ेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रदेश के किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती,   सरकार पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगा रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जहाँ पहले ₹200 का बिल आता था, वहीं अब सीधे ₹1000 का बिल आएगा  ये स्मार्ट मीटर अदानी के हैं।  कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करेगी।

प्रदेश के किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती, सरकार पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगा रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जहाँ पहले ₹200 का बिल आता था, वहीं अब सीधे ₹1000 का बिल आएगा ये स्मार्ट मीटर अदानी के हैं। कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d