• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों के संबंध में की चर्चा टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समय-समय पत्रों एवं उर्वरक उपलब्‍धता की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
August 18, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों के संबंध में की चर्चा  टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समय-समय पत्रों एवं उर्वरक उपलब्‍धता की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, ग्राम भजिया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद के दौरान प्राप्‍त शिकायतों एवं उर्वरक की उपलब्‍धता आदि की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

          इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और अपर कलेक्‍टर साधना परस्‍ते भी मौजूद रहे।

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने आगामी 23 अगस्‍त को जिले में आयोजित होने वाली माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुये सभी अधिकारियों को इस कॉन्‍क्‍लेव के दौरान पूरी सजगता और सक्रियता से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करेंगे। माइनिंग कॉन्‍क्‍लेव हेतु अब तक देशभर से 1500 से अधिक नामी-गिरामी उद्योगपति व निवेशक पंजीयन करवा चुके हैं।

कलेक्‍टर श्री यादव ने समर्थन मूल्‍य पर मूंग और उड़द खरीदी के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि अब तक 70 करोड़ 62 लाख रूपये का किसानों को भुगतान हो गया है। कलेक्‍टर ने इलेक्ट्रिक सेफ्टी विभाग को पेट्रोल पंपों से फायर एनओसी की निर्धारित राशि तत्‍काल जमा कराने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा

          सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने सभी विभागों को 50 दिवस से अधिक समय से लंबित पड़ी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण करने एवं फोर्स क्लोज कराने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को आधार और समग्र आईडी से संबंधित लंबित पड़ी शिकायतों का अतिशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘बी’ और ‘सी’ ग्रेड वाले सभी विभागों को अगले तीन दिनों के भीतर लंबित शिकायतों का निराकरण कर अपनी रैंकिंग में सुधार करने की हिदायत दी। साथ ही शिकायतों को अटेंड न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

          बैठक में कलेक्‍टर श्री यादव ने जन संवाद भाजिया में प्राप्‍त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने बिजली, पानी, शिक्षा, आवासीय पट्टा, अवैध कब्‍जे से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुये  सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही उन्‍होंने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचने वाले आवेदकों को पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड और राशन योजना का लाभ दिलाने के लिए भी कहा।

कृषकों को मिले पर्याप्‍त खाद

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि नगर विक्रय केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने की स्थिति में नजदीक के निजी उर्वरक विक्रय केन्‍द्रों से किसानों को खाद दिलाई जाय। इसके लिए ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारियों और पटवारियों की ड्यूटी लगायें। सभी एसडीएम उर्वरक उपलब्‍धता पर निगरानी रखें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी विक्रेता किसानों से खाद का  निर्धारित दर से अधिक कीमत न वसूले।

समग्र ई-केवाईसी कार्य में लाये तेजी

          समग्र ई-केवाईसी की साप्ताहिक प्रगति पर कलेक्टर श्री यादव ने नगर निगम को इस दिशा में और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा और बड़वारा को ई-केवाईसी कार्य की गति में तेजी लाने को कहा। वहीं नगर परिषद बरही को डुप्‍लीकेट समग्र डिलीट करने के निर्देश दिए।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मंगलवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित (कहा कहा लाइट बन्द रहेगी देखे )

मंगलवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित (कहा कहा लाइट बन्द रहेगी देखे )

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d