जे पी वी डी ए वी विद्यालय में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों का हुआ अलंकरण
जे पी वीडी ए वी विद्यालय में दिनांक 13.8.2025 को नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों का शपथ ग्रहण समारोह के साथ अलंकरण संपन्न हुआ जिस पर चुनाव पद्धति से चुने गए विद्यार्थियों को विद्यालय संबंधी दायित्वों का निर्वाह करने हेतु विभिन्न पद प्रदान किए गए यह प्रक्रिया कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के बीच चुनाव करवा कर पूर्ण की गई जिसमें हेड ब्वॉय के रूप में कक्षा 12वीं वाणिज्य से अभिषय सेक्सरिया हेड गर्ल्स के रूप में कक्षा 12वीं विज्ञान समूह से पायल केवलानी वॉइस हेड ब्वॉय के रूप में कक्षा 11वीं वाणिज्य से आयुष सेठिया तथा वॉइस हेड गर्ल के रूप में कक्षा 11वीं वाणिज्य से मृणालिका अग्रवाल को चयनित किया गया इसी क्रम में अन्य सभी सदनों से सदन प्रमुख एवं सह सदन प्रमुख भी नियुक्त हुए इन सभी को मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी द्वारा पद चिह्न प्रदान किए गए तथा विद्यालय के कार्यों को पूर्ण करने हेतु शपथ दिलवाई गई श्री प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा दिए गए उत्तरदायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान की।


