जबलपुर। स्वाभिमान और देश भक्ति के प्रतीक महान वीर दुर्गा दास राठौड़ की पुण्य तिथि पर आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः00 बजे भॅंवरताल कल्चरल स्ट्रीट स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महापौर ने उनकी वीरता, देश भक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम पर भी प्रकाश डाला और उनकी वीरता को प्रणाम करते हुए आज के युवाओं को सीख लेने की बात कही। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ द्वारा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व एम.आई.सी. सदस्य एवं समाज के पदाधिकारी मुकेश राठौर, दिनेश राठौर, सुरेन्द्र राठौर, गजेन्द्र राठौर, बसंत राठौर आदि उपस्थित रहे।


