*आज भगवान गणेश, हनुमान जी की कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग के प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, सिंह और मकर राशियों को खूब लाभ दिलाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में इनके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगेंगे, जिससे बड़ी सफलता भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं आजका दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————-
*आज 12 अगस्त मंगलवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि उपरांत चतुर्थी तिथि है। सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा 06:10 ए एम बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से दोपहर 12:52 बजे तक और राहुकाल दोपहर 03:45 से शाम 05:24 बजे तक रहेगा। पंचक – पूरे दिन और भद्राकाल की काली छाया सुबह 05:49 से सुबह 08:40 बजे तक रहेगी, आज कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महा सन्कद हर चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी जैसे प्रमुख त्योहार और व्रत है।बहुला चौथ का पर्व मुख्यतः मध्य प्रदेश में अधिक मनाया जाता है। यह पर्व मुख्यतः गाय एवं उनके बछड़ों के कल्याण की कामना से मनाया जाता है। बहुला चौथ के अवसर पर भक्तगण एक दिवसीय उपवास करते हैं। सन्ध्याकाल में गाय एवं उनके बछड़ों का पूजन किया जाता है। इस दिन उपवास एवं पूजन करने से सन्तान, सम्पत्ति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। बहुला व्रत का पालन कर रहे भक्तों के लिये दुग्ध एवं दुग्ध निर्मित खाद्य पदार्थों का सेवन निषेध माना जाता है। अन्य राज्यों में बोल चौथ को बहुला चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। आज के दिन का ग्रह स्वामी मंगल है जो चंद्रमा के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। आज के दिन बुध ग्रह का सूर्य के साथ कर्क राशि में गोचर होगा जिससे बुधादित्य योग बनेगा। इस पर आज के दिन शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में सुकर्मा समेत सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि है। ऐसे में आज का दिन भगवान गणेश और हनुमान जी की कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, सिंह और मकर राशियों को खूब लाभ दिलाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में इनके रुके हुए सारे काम पूरे होने लगेंगे, जिससे बड़ी सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं, नौकरी करने वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। साथ ही, समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में दोगुना लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के शुभ संयोग बन रहे हैं और राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति के मामले में मुनाफा हो सकता है और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ बेहद अच्छा वक्त बीतेगा। और वृषभ और कुंभ राशि के लोग अपने रिश्तों में धैर्य रखें। कन्या और मीन राशि के लोगों को सेहत और काम पर ध्यान देना चाहिए। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा*
*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*
*मेष* – पॉजिटिव: आज अचानक किसी प्रिय मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी और अच्छी बातचीत भी होगी। अगर जमीन से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज उसका सही हल मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव: खर्चे बढ़ने से आपको अपने बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए कोई गलत तरीका न अपनाएं, वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। रिश्तों की अहमियत को बनाए रखना भी जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
करियर: व्यापार में नई योजना पर काम करने का यह सही समय है। नए सौदे मिलेंगे। युवा अपनी करियर में कोई गलत लक्ष्य न चुनें। अपनी कोई भी योजना या काम के बारे में नकारात्मक सोच वाले लोगों को न बताएं।
लव: पति-पत्नी के बीच थोड़ी खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और घर का माहौल भी खुशियों भरा रहेगा।
स्वास्थ्य: तनाव और डिप्रेशन की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4*
*वृषभ* – पॉजिटिव: दोस्तों से मुलाकात और किसी खास विषय पर बातचीत होने से मन को शांति मिलेगी। नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ समय अकेले में या प्रकृति के साथ बिताने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव: पड़ोसियों से किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेकार के कामों में उलझकर अपने जरूरी कामों से समझौता न करें। आज किसी भी तरह की यात्रा न करें। समय का सही इस्तेमाल करने से ही सफलता मिलती है।
करियर: इस समय व्यापार में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। धैर्य रखें। स्टाफ के कामों पर कड़ी नजर रखें। ऑफ़िस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव की वजह से सर्वाइकल या कंधों के दर्द से परेशान रहेंगे। व्यायाम और योग करना इसका सही समाधान है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2*
*मिथुन* – पॉजिटिव: घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशियों भरा रहेगा। राजनीतिक संपर्क बनेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। अपने कामों को भी सही तरीके से पूरा कर पाएंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।
नेगेटिव: लोन या कर्ज लेने जैसे मामलों में कुछ रुकावटें आएंगी। अहंकार और ज्यादा आत्मविश्वास कभी-कभी आपकी कमजोरी बन जाते हैं। इन कमजोरियों पर काबू पाने से आपकी कई परेशानियां हल हो जाएंगी। युवा लोग फोन और दोस्तों के साथ अपना समय बर्बाद न करें।
करियर: व्यापार में इस समय ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। अभी काम थोड़ा धीमा रहेगा। बस अपने कामों को योजना के अनुसार पूरा करते जाएं। नौकरी करने वाले लोग अपने प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे होंगे।
लव: घर के सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा और प्यार भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव और अलगाव जैसी स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य: खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी देखभाल करना जरूरी है। सही इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*
*कर्क* – पॉजिटिव: आज आपका ज्यादातर समय बाहर के कामों में बीतेगा। कोई यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों को पूरा करेंगे और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान देंगे।
नेगेटिव: बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें। किसी सहयोगी या रिश्तेदार के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। किसी से अपना कोई राज बताने की वजह से आप खुद ही अपनी बात में फँस जाएंगे।
करियर: प्रभावशाली और राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल करना आपके व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण सौदे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ट्रांसफर और तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं।
लव: घर में किसी नए बच्चे के आने की शुभ खबर मिलने से घर का माहौल खुशियों भरा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें।
स्वास्थ्य: खतरनाक कामों से दूर रहें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आज गाड़ी का इस्तेमाल न करें।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5*
*सिंह* – पॉजिटिव: घर की मरम्मत या सुधार से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के हिसाब से किसी काम में बहुत अच्छी उपलब्धि मिलने वाली है, जो उनके करियर के लिए बहुत अच्छी रहेगी।
नेगेटिव: दूसरों के मामलों में दखल न दें और राजनीतिक कामों से भी दूर रहें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से खिलवाड़ न करें, वरना आपका रिजल्ट खराब हो सकता है।
करियर: व्यापार से जुड़े प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करें। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा।
लव: पारिवारिक समस्याओं का समय रहते हल निकाल लें, वरना हालात बिगड़ सकते हैं। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बस अपनी दिनचर्या और सोच को सकारात्मक बनाए रखें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8*
*कन्या* – पॉजिटिव: कुछ समय से आप जिन कामों की कोशिश कर रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। जल्दी ही आपको अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। भाग्य आपके साथ है। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
नेगेटिव: ग्रहों की स्थिति ज्यादा सकारात्मक नहीं है। शेयर, सट्टा आदि जैसे जोखिम वाले कामों से दूर रहें, क्योंकि इस समय नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
करियर: व्यापार से जुड़ी कोई बहुत अच्छी जानकारी मिलेगी। बाजार से जुड़े कामों में और अपने संपर्कों को और मजबूत करने में अपना समय लगाएं। बाहर से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है।
लव: निजी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं को घर की व्यवस्था पर हावी न होने दें और बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य: गलत खान-पान और दिनचर्या की वजह से छाती में जलन और गैस की दिक्कत हो सकती है। फल ज्यादा खाएं, संतुलित आहार लें।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7*
*तुला* – पॉजिटिव: दिन ज्ञानवर्धक और अच्छी किताबें पढ़ने में बीतेगा। नई-नई जानकारियां हासिल करने में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करना आपको आत्मिक शांति देगा। आप अपने जीवन की हर परीक्षा में खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव: कोई बुरी खबर मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। लेकिन जल्दी ही आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अनदेखी न करें। युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।
करियर: व्यापार को लेकर आप गंभीरता से सही फैसले लेंगे और ये फैसले अच्छे साबित भी होंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यापार में किसी तरह के नुकसान की आशंका है। नौकरी में आपके कामों की बड़े अधिकारियों द्वारा तारीफ होगी।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से संबंधों में मिठास आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य: तनाव की वजह से नींद न आने जैसी समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1*
*वृश्चिक* – पॉजिटिव: किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। खरीदारी आदि में भी अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव: किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। बेकार की सोच-विचार का असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों पर काबू रखें। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में लगाएं, इससे आपको शांति मिलेगी।
करियर: कारोबारी मामलों में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ संबंधों को अच्छा रखने से काम करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों के ऑफ़िस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
लव: किसी भी नकारात्मक स्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी तरह का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य: कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें, क्योंकि मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*
*धनु* – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अच्छी है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा और आप अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के सहारे कई जरूरी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में भी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने स्वभाव को शांत और संयमित बनाकर रखें। आपका बहुत ज्यादा अनुशासित होना भी परिवार के लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर देता है। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें।
करियर: मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यापार के लोग आज बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से जुड़ा बड़ा ऑर्डर भी दिलवा सकते हैं। सरकारी नौकरी में कोई खास अधिकार मिलेगा।
लव: परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्यार की भावना रहेगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: कोई दुखद खबर मिलने के कारण मानसिक स्थिति थोड़ी परेशान रहेगी। सकारात्मक बने रहने के लिए अध्यात्म और ध्यान का सहारा लें और शांत रहें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8*
*मकर* – पॉजिटिव: किसी अच्छी घटना से दिन की शुरुआत होगी। आप ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। रहन-सहन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ फैसले लेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव: किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर मिलने से परिवार में कुछ उदासी रहेगी और आपका किसी भी बात के बारे में ज्यादा सोचना आपके तनाव को और बढ़ा सकता है। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहें।
करियर: व्यापार से जुड़ा कोई सरकारी मामला आज हल हो सकता है। साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर रहेगी। महिलाएं खासकर अपने करियर को लेकर सतर्क रहेंगी। ऑफ़िस में अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी कोशिश करें। तरक्की भी संभव है।
लव: शादीशुदा जीवन को मधुर बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। बेकार के प्रेम संबंधों और मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर से जुड़ी और चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं, इसलिए सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*
*कुंभ* – पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आय का कोई रुका हुआ जरिया शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक और व्यापारिक कामों में संतुलन बनाए रखने से खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव: इस समय किसी भी यात्रा का प्लान न बनाएं। कभी-कभी बहुत ज्यादा खुद पर ध्यान देना और अहंकार की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी कोई भी योजना साझा न करें, वरना धोखा हो सकता है।
करियर: यह समय मुकाबले का है। व्यापार को लेकर की गई मेहनत में आज कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन काम की जगह पर चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें।
लव: घर में सुखद माहौल होगा और पति-पत्नी के बीच प्यार और मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: योग और मेडिटेशन नियमित रूप से जरूर करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 9*
*मीन* – पॉजिटिव: आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। कोई भी यात्रा बहुत ही सुखद और फायदेमंद रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी खूब मन लगेगा। अपने पारिवारिक और सामाजिक, सभी जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह से निभा पाएंगे। लोग भी आपकी काबिलियत के कायल होंगे।
नेगेटिव: परिवार से जुड़े किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा भागदौड़ हो सकती है। महिलाओं को खासकर घर और व्यापार में तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी कोई दुखद खबर मिलने से मन दुखी रहेगा।
करियर: कारोबार में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को अभी लागू न करें और मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा।
लव: अपने किसी भी खास काम में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। इससे आप अपने कामों को और बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य: क्षमता से ज्यादा काम करने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योग पर ज्यादा ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9*


