• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान की व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

by Manish Gautam Chiefeditor
August 11, 2025
in कटनी
0
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान की व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (11 अगस्त) – हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान के तहत नगर निगम द्वारा नगर मंे देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जाएगा। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ

            हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत कटनी नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्व सहायता समूह द्वारा नगर निगम के प्रवेश द्वार पर स्टॉल लगाकर तिरंगा ध्वज की ब्रिकी एवं तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्व सहायता समूह से 6000 तिरंगा ध्वज कय किये जाकर नगर के वार्डों, शासकीय भवनों में तिरंगा ध्वज लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

वहीं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं, अधिकारी, कर्मचारी, एनजीओ, प्रबुद्धजन, समाजसेवी आदि द्वारा सामूहिक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जो नगर निगम कार्यालय से सुभाष चैक, महारानी लक्ष्मीबाई तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, थाना तिराहा से नगर निगम में समापन किया जाएगा।

इसके साथ है मानव श्रृंखला,जनभागीदारी के साथ तिरंगा बाईक, तिरंगा साईकिल रैली,स्वच्छ संकल्प इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जाएगा।

इन्हें सौंपे गए दायित्व

            हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान को व्यापक और सफल बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त श्री दुबे ने अभियान के दौरान होने वाली समस्त गतिविधियों को संचालित किए जाने हेतु एक आदेश जारी कर उपायुक्त शैलेश गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है।

            नगर निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार पर तिरंगा ध्वज की विकी हेतु वाटर प्रूफ टेंट, कुर्सी, टेबल, प्रकाश सहित स्टॉल की व्यवस्था, एवं तिरंगा पदयात्रा हेतु उपयुक्त वाहन में माईक साउंड सहित तिरंगा गीत की व्यवस्था कराये जाने हेतु प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,सहायक यंत्री अनिल जायसवाल,उपयंत्री संजय मिश्रा सहित अन्य कर्मियों को दायित्व सौंपे है।

            वहीं तिरंगा पदयात्रा, तिरंगा बाइक रैली के संपूर्ण रूट का निरीक्षण कर अपनी उपस्थिति में पर्याप्त साफ-सफाई, चूने से रेखांकन, तिरंगा ध्वज ब्रिकी स्थल की नियमित रूप से साफ-सफाई,आवारा जानवरों पर नियंत्रण की कार्यवाही, वार्ड दरोगाओं के माध्यम से सभी वार्डो में तिरंगा ध्वज लगाने का दायित्व प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, तेजभान सिंह, क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी व क्षेत्रीय समस्त वार्ड दरोगा को सौंपा गया है।

स्व सहायता समूह का स्टॉल लगाकर तिरंगा ध्वज की ब्रिकी कराना,स्व सहायता समूहों से 6000 झंडे कय करना एवं पाइप लगवाना,नगर के वार्डो, शासकीय भवनों में तिरंगा ध्वज स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराने का दायित्व यश सीएमएम सहित अन्य कर्मियों को दिया गया है।

इसी क्रम में तिरंगा पदयात्रा एवं बाइक साइकिल रैली में माइक संचालन,नगर निगम द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार,तिरंगा पदयात्रा, तिरंगा बाइक रैली में, एनजीओ, प्रबुद्धजन, समाजसेवी आदि की सहभागिता हेतु आमंत्रण,तिरंगा सेल्फी www.harghartiranga.com वेबसाईट में अपलोड कराने का व्यापक प्रचार-प्रसार करना,प्रत्येक आयोजित गतिविधियों की फोटो वीडियोग्राफी की जाकर www.harghartiraga.com वेबसाईट में अपलोड कराना,अभियान से संबंधित बैनर, होर्डिंग,1-अभियान से संबंधित बैनर, होर्डिंग, स्वल्पाहार, पेयजल झंडे के इतिहास पर फ्लेक्स तैयार कराना,अभियान में स्थानीय वीर सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य,नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी आदि को आमंत्रित करना, तिरंगा पद यात्रा एवं बाईक, साइकिल रैली समापन के पूर्व स्वच्छ संकल्प शपथ का आयोजन करने के निर्देश दिए है।

तिरंगा पदयात्रा एवं बाइक,साइकिल रैली रूट का भ्रमण कर यातायात विभाग से समन्वय कर सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाना एवं पेट्रोलिंग हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण दस्ते को दायित्व सौंपा है। वहीं तिरंगा पदयात्रा एवं बाइक, साइकिल रैली हेतु तिरंगा ध्वज का वितरण हेतु सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी के मार्गदर्शन में पाँच कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

निगमायुक्त श्री दुबे ने जिले के अन्य विभागों से समन्वय करते हुए सहभागिता,आयोजित गतिविधियों के फोटो वीडियो, पोर्टल में जनसंपर्क के माध्यम से अपलोड होने की मॉनिटरिंग करना व यातायात, पुलिस से समन्वय बनाये रखने हेतु राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक एवं सहायक यंत्री आदेश जैन को दायित्व सौंपे हैं। इसके अतिरिक्त सभी कार्यक्रमों में अधीनस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारी की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दायित्व सभी विभाग प्रमुखों को दिया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नगर निगम शाला कटनी में हर घर तिरंगा व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

नगर निगम शाला कटनी में हर घर तिरंगा व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d