• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 8 अगस्त शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 8, 2025
in ज्योतिष
0
आज 8 अगस्त शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज वरलक्ष्मी व्रत पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और मां लक्ष्मी की कृपा से मिथुन, कन्या,कर्क और वृश्चिक राशियों के लिए लकी रहने वाला है। इसके साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
————————————————————
*आज 08 अगस्त शुक्रवार को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक और राहुकाल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। आज वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। इस वरलक्ष्मी व्रत के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन देवी लक्ष्मी को कमल के फूल, हल्दी और सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। वरलक्ष्मी व्रत के उपायों में लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना और देवी लक्ष्मी की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। इस दिन विशेष रूप से लाल वस्त्र,चावल और मिठाई दान करना लाभदायक होगा। आज के दिन का ग्रह स्वामी शुक्र होंगे और चंद्रमा अपनी राशि के कर्म भाव में बैठे बुध और सूर्य को सप्तम दृष्टि से देखेंगे। इसके साथ ही आज बुध और सूर्य के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में आयुष्मान योग समेत सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज आयुष्मान योग और मां लक्ष्मी की कृपा से मिथुन,कन्या,कर्क और वृश्चिक राशियों के लिए लकी रहने वाला है। इसके साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। इन राशियों को मां लक्ष्मी के पूजन का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सिंह और वृषभ राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में सावधान रहना होगा। इन राशियों के लोगों को कामकाज में धोखा मिल सकता है। तुला और कुंभ राशि के लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। इन राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आज का दिन ज्यादातर पारिवारिक कामों में बीतेगा और सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूरे होने से मन में संतोष रहेगा। किसी धार्मिक काम में आपकी खास भागीदारी रहेगी। कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं।
नेगेटिव: दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। गलत कामों से दूर रहें। अपनी बोली और गुस्से वाले स्वभाव पर काबू रखें, वरना आप बेवजह किसी से दुश्मनी मोल ले सकते हैं।

करियर: व्यापार से जुड़े काम अच्छे से चलेंगे। कोई जरूरी काम आसानी से पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव: परिवार वालों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें।
स्वास्थ्य: संक्रमण, खांसी-जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज कराएं। साथ ही, घरेलू चीजों का सेवन करें।
*लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। फोन पर कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन खुश रहेगा। कुछ नई तकनीक का इस्तेमाल करके आप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
नेगेटिव: आज ज्यादा मेलजोल न रखें, क्योंकि किसी से कहासुनी हो सकती है। अपने स्वभाव में ज्यादा भावुकता और उदारता न रखें, वरना कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से भी कहासुनी होने की आशंका है।

करियर: व्यापार में इस समय आपकी व्यस्तता ज्यादा बढ़ेगी और आपको मन मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। कोई रुका हुआ पैसा मिल जाएगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बना रहेगा। बेकार की बातों में किसी से न उलझें।
लव: जीवनसाथी और परिवार का साथ आपके मनोबल को बनाए रखेगा। शादी के बाहर के प्रेम संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: जोड़ों और घुटनों में दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। योग और व्यायाम को नियमित रूप से करें।
*लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव: अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको जीवन के बारे में कुछ अच्छे अनुभव मिलेंगे। आप मानसिक और आत्मिक रूप से शांति महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ के भी अच्छे मौके बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव: आमदनी से ज्यादा खर्चे होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। कभी-कभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी करना और गुस्सा करना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। अपनी इन कमियों में सुधार लाएं।

करियर: व्यापार से जुड़ा कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यापार में मददगार साबित होगी। अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक रहेगी। घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत होगी।
स्वास्थ्य: कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। प्राकृतिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
*लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 3*

*कर्क* – पॉजिटिव: घर में रिश्तेदारों का आना होगा और चल रही गलतफहमियां भी दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे। पिछली गलतियों से सीखकर आप वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। खुद के बारे में सोचने से कई समस्याओं का हल निकाल पाएंगे।
नेगेटिव: दूसरों की बातों में न आएं और अपने काम से ही मतलब रखें, वरना बहस और झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को अभी टाल दें। इस समय सिर्फ अपने निजी कामों में ही खुद को व्यस्त रखें।

करियर: काम करने के नए तरीकों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। हर दिन की आमदनी में कुछ बढ़ोतरी होगी, लेकिन सहकर्मियों की वजह से कुछ चिंता भी होगी। कोई जरूरी ऑर्डर मिलने की अच्छी खबर आ सकती है।
लव: शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिलने का अच्छा समय है।
स्वास्थ्य: हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, क्योंकि पेट से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है।
*लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 1*

*सिंह* – पॉजिटिव: परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इस समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
नेगेटिव: सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहें। किराएदार से जुड़े मामलों में कुछ बहस हो सकती है। शांति से समाधान निकालें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न दिखाएं, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

करियर: व्यापार से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। हालांकि, मीडिया और जान पहचान से आपको फायदा भी होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा, इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें।
लव: घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से अचानक मुलाकात होना सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य: मौसम के विपरीत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
*लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 6*

*कन्या* – पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम की योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद स्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। इस अच्छे समय का सही उपयोग करें। घर की मरम्मत या सुधार से जुड़े कामों पर भी बातचीत होगी।
नेगेटिव: बेकार में समय बर्बाद करने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और बेकार की बातों में पड़कर पढ़ाई के प्रति लापरवाही करेंगे।

करियर: व्यापार से जुड़े काम में तेजी आएगी। सभी काम अच्छे से होते जाएंगे। इसमें पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाएं। समय पर पैसा मिलने से आर्थिक पक्ष सुधरेगा। ऑफिस में भी सहयोगियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।
लव: शादीशुदा जीवन मधुर रहेगा। परिवार के लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका साथ देंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से जुकाम और गले में संक्रमण जैसी दिक्कत बढ़ेगी। लेकिन घबराएं नहीं और अपना सही इलाज कराएं।
*लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 4*

*तुला* – पॉजिटिव: आप अपनी मेहनत और काबिलियत से किसी भी मुश्किल काम को पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार वालों के साथ घर के लिए नई चीजें खरीदने जैसे काम होंगे। बच्चों की किसी खास समस्या का हल निकलने से राहत मिलेगी। मन को शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव: आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। इस समय टैक्स या सरकारी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। बेहतर होगा कि समय रहते हालात को काबू में कर लें।

करियर: व्यापार से जुड़े कुछ नए समझौते होंगे, लेकिन अभी दिक्कतें बनी ही रहेंगी। इस समय किसी भी तरह के गलत काम में रुचि न लें, क्योंकि किसी तरह की जांच होने की भी आशंका है। कोई सरकारी काम आज हो सकता है।
लव: सभी परिवार वालों में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा, जिससे घर में सुख और शांति रहेगी। अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर की नियमित जांच जरूर करवाएं और ज्यादा भारी भोजन खाने से बचें।
*लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 6*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और कोई निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बनाएंगे। पिता या पिता जैसे किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
नेगेटिव: खासतौर पर अपने भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत ज्यादा संभालने की जरूरत है, वरना विवाद बढ़ सकते हैं। इससे आपका ही नुकसान होगा और समय बर्बाद होगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ती वाला व्यवहार रखें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें।

करियर: अपने व्यापार का प्रचार करने में ज्यादा ध्यान दें। इस समय किसी प्रोजेक्ट पर बहुत ज्यादा निवेश होने की संभावना है। पैसे का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी में अपनी पसंद के खिलाफ कोई काम करना पड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ संबंध खुशहाल रहेंगे और दोस्तों से मिलना भी खुशी देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, इसलिए किसी भी तरह की चिंता न करें। बस वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें।
*लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 2*

*धनु* – पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर हिस्सा परिवार और बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में ही बीतेगा। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात होगी और अच्छी जानकारी मिलने से आपके व्यक्तित्व में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव: भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी को न बताएं, वरना आपका कोई करीबी रिश्तेदार ही आपके साथ धोखा कर सकता है। थोड़ा स्वार्थी और व्यावहारिक होना भी जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

करियर: व्यापार में किसी रुके हुए काम के पूरा होने की संभावना है,जिससे पैसों की समस्या हल हो जाएगी। लेकिन कोई भी खास फैसला अकेले लेने के बजाय टीम के साथ मिलकर काम करना सही होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर किसी और सहयोगी का दखल न होने दें।
लव: शादीशुदा संबंधों में प्यार बनाए रखें। प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य: जोड़ों से संबंधित किसी तरह का दर्द बढ़ सकता है। गैस और बादी वाली चीजें खाने से बचें।
*लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1*

*मकर* – पॉजिटिव: आप कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे और हर स्थिति में तालमेल बनाए रखेंगे। किसी रिश्तेदार या दोस्त की समस्या का हल करने में उसकी मदद करना आपको खुशी देगा। परिवार वालों के साथ किसी आपसी मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी।
नेगेटिव: बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना आपको बदनामी जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। घर में अचानक मेहमानों के आने से कोई जरूरी काम भी रुक सकता है।

करियर: काम की जगह पर कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों और अनुभवी सदस्यों की सहमति जरूर लें। इससे आपको अच्छी सलाह मिलेगी। कुछ निवेश से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
लव: परिवार वालों के आपसी तालमेल से माहौल खुशहाल और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य: नकारात्मक विचार हावी होने से काम करने की क्षमता और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योग के लिए भी कुछ समय जरूर दें।
*लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: बदलते माहौल की वजह से जो आपने नई नीतियां बनाई हैं, उससे आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर में किसी प्यारे रिश्तेदार का आना भी होगा। प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए कुछ योजना बनेगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव: कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन निश्चिंत रहें, इससे आपका कुछ भी बुरा नहीं होगा। राजनैतिक संपर्कों का इस्तेमाल करते समय किसी भी गैर कानूनी काम से दूर रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें।

करियर: व्यापार में अच्छा सिस्टम बनाए रखने के लिए काम की जगह पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें और सहयोगियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है।
लव: परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल की कमी से घर का माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।
स्वास्थ्य: खान-पान और दिनचर्या के प्रति भी पूरी तरह ध्यान दें। इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हल हो जाएंगी और स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
*लकी रंग: हल्का लाल, लकी नंबर: 2*

*मीन* – पॉजिटिव: आपके प्रयासों से परिस्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी काम को करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर से जुड़ी गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव: अपने जरूरी कागजात सावधानी से संभालकर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। साथ ही, अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाए रखना भी जरूरी है।

करियर: व्यापार में मौजूदा काम अच्छे से चलते रहेंगे। साथ ही, व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं बनाने का यह अच्छा समय है। इससे काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम की वजह से बहुत व्यस्त रहेंगे।
लव: शादीशुदा जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखने से शांति भरा माहौल रहेगा। घर के बड़ों का भी आशीर्वाद और प्यार बना रहेगा।
स्वास्थ्य: काम का बोझ ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
*लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अपनी जान को जोखिम में डाल कर सराहनीय कार्य करने पर तीन पुलिस कर्मचारियों एवं एक प्राइवेट व्यक्ति को पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कृत किया गया।

अपनी जान को जोखिम में डाल कर सराहनीय कार्य करने पर तीन पुलिस कर्मचारियों एवं एक प्राइवेट व्यक्ति को पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d