रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों जहां दो अलग-अलग घटनाओं में भाजपा नेताओं के साथ वारदात हुई उससे बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो की गंभीरता के चलते सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एक युवक के साथ चार आरोपियों द्वारा सड़क पर चप्पलों से पिटाई का वीडियो बुधवार को सामने आने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के
खिलाफ मामला दर्ज किया। चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद यह बात भी सामने आई कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को नाबालिक सहित चार आरोपियों द्वारा सड़क पर चप्पल, घुसे से पिटाई करते हुए वीडियो बनाया और इस दौरान पिटाई से बचने के लिए आरोपियों के पैर भी पड़े। उक्त घटना रविवार को आदमगढ़ पुलिया के पास की बताई गई है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर पैदल ही न्यायालय तक लेकर गए। इस घटना के पीड़ित आकाश पिता हरीश केवट निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम ने बताया कि आरोपियों ने पार्टी करने के नाम पर उसे बुलाया और शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर उसके साथ चप्पलों सहित लात घूसों से मारपीट की गई और वीडियो बनाकर वायरल किया। घटना के बाद से वह दहशत और डरा सहमा हुआ है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक महेश जाट ने बताया कि फरियादी आकाश केवट की शिकायत पर दारू पिलाने की बात पर आरोपियों द्वारा अड़ी बाजी सहित मारपीट की घटना की गई है। जिस पर आरोपी सचिन यादव, रिंकू मेहरा, साहिल जाटव और एक नाबालिक पर मामला कायम किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिक आरोपी को बाल संप्रेषण गृह बैतूल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296, 351(3), 3(5) में मामला कायम किया गया है।


