रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम//प्राचीन नागेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र में श्रावण मास में प्रतिवर्ष अनुसार प्रतिदिन भोलेनाथ का अभिषेक एवं पार्थिवेशवर महादेव का अभिषेक चल रहा है। प्रतिदिन प्रातः 5:30 से प्रारंभ किया जाता है। नागेश्वर मंदिर अन्न क्षेत्र समिति द्वारा निरंतर लगभग 40 वर्षों से महादेव का अभिषेक किया जा रहा है जो की नागेश्वर भगवान की कृपा से इस वर्ष भी किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक आचार्य पंडित अशोक दुबे एवं पंडित राधेलाल तिवारी के आचार्यत्व में प्रतिदिन आयोजित होता है। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक कार्यक्रम में पूर्व विधायक बुधनी राजेंद्र सिंह राजपूत, अवधेश सिंह परिहार, अश्वनी तिवारी, सोनू तोमर, तूफान सिंह ठाकुर, संदीप ठाकुर, लोकेंद्र गिरी, सूरज गिरी, कारण मौर्य, छोटू तिवारी, आनंद ठाकुर, विजय यादव, शैलेंद्र गौर (शासकीय अधिवक्ता), कपिल ठाकुर, प्रखर गुप्ता, राय साब, अक्षय राजपूत आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।


