सिलौंडी क्षेत्र के गांव सगवा पुल लालपुर ग्राम पंचायत के बीच बना पुल पिछली बारिश में क्षत्रिग्रस्त हो गया था । पूरे क्षेत्र के लोगों के आने जाने वाले मार्ग
का पुल क्षत्रिग्रस्त होने से बहुत दिक्कत हो रही थी । भाजपा
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को जन समस्या से अवगत कराया।
स्वयं बड़वारा विधायक जी ने तुरंत सगवा पुल ग्राम पंचायत लालपुर का निरीक्षण अधिकारी कर्मचारी के साथ किया ।
और मुख्य मंत्री जी ,प्रभारी मंत्री जी , लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी देते हुए नवीन पुल की स्वीकृति की मांग की ।
विधायक जी ने मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी को साथ लेकर भोपाल जाकर मुख्य मंत्री जी मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्या के साथ लालपुर पुल के नव निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की मांग की ।
मुख्य मंत्री जी ने भी विधायक जी के पत्र पर सगवा पुल ग्राम पंचायत लालपुर हेतु 11 करोड़ 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है ।
जल्द ही निविंदा प्रक्रिया के बाद नवीन पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा । पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी जी का बहुत आभार व्यक्त किया है ।


