रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला स्तरीय म प्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस क्विज प्रतियोगिता में 02 चरणों में आयोजित की गई पहले चरण मे लिखित परीक्षा ली गई मूल्यांकन उपरांत 06 टीमें चयनित हुई इन चयनित टीम मल्टीमीडिया क्विज में भाग लिया 10 राउंड के उपरांत प्रथम आने वाली टीम शास उ मा वि केसला.और द्वितीय स्थान पंडित रामलाल शर्मा उ मा वि नर्मदापुरम पर
तृतीय स्थान पर आर एन ए पिपरिया.टीम रही इन विजेता टीम को दो दिन तीन रात किसी पर्यटन स्थल पर भ्रमण कराया जाएगा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राजेश गुप्ता जी विनोद तिवारी जी एवं पर्यटन विभाग से आए अधिकारियों द्वारा विजेता टीम को पुरुस्कृत कर बधाई शुभकामनाएं दी गई,क्विज मास्टर संदीपन निखर , आशुतोष शर्मा, जिला नोडल अधिकारी महेश कुमार विश्वकर्मा , सहयोगी साथी अजय पत्रिकर (प्राचार्य), डी एन व्यास शरद शर्मा , जितेंद्र सिंह, अमरीश दुबे, पर्यटन विभाग से मनोज ठाकुर , शैलेश उईके और जिले से पधारे 87 टीम में से 59 टीम के प्रतिभागी छात्र छात्राएं और सहयोगी शिक्षक सभी दर्शक के रुप में उपस्थित रहे। विजेता और उपविजेता टीम को कूपन और मैडल प्रदान किए गए । अब ये तीनों टीम प्रदेश के पर्यटक स्थल पर भ्रमण हेतु जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिला नोडल अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी और जिले के दूरस्थ स्थानों से आए बच्चों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया और अगले वर्ष अच्छे से तैयारी करके आए, और मार्गदर्शी शिक्षक को अच्छे प्रश्न मध्यप्रदेश दर्शनीय स्थल के तैयार करवाने के लिए आग्रह किया जिससे आने वाले वर्षों में नई टीम नए छात्रों को मौका मिले l जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रह्लादी मैडम द्वारा सभी को विजेता टीम को बधाई दी गई l


