यह पूरा मामला तिघरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बिठौली के जंगल में हैवानियत की हदें पार हो गई। तीन युवक एक 15 वर्षीय लड़के को जंगल में लेकर गए। फिर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। दरिंदे बारी बारी से अपनी हवस की प्यास बुझाते रहे। इस दौरान नाबालिग चिल्लाता रहा, लेकिन हवस के भूखे भेड़ियों का दिल नहीं पसीजा और कुकर्म करते रहे।
इतना ही नहीं आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। जैसे-तैसे नाबालिग अपने घर पहुंचा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पीड़ित किशोर को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने तिघरा पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पीड़ित के गांव के ही रहने वाले है। शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और कुकर्म का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल तिघरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


