कलेक्टर श्री यादव ने संदीपनी (सीएम राइज) स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया और कक्षाओं का भी अवलोकन किया। यहां छात्रों की कक्षायें लगी हुई मिली। कलेक्टर कक्षा दसवीं की कक्षा में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से गणित के सवाल हल करवायें और भारत का नक्शा भी बनवाया। कलेक्टर ने व्हाइट बोर्ड पर छात्र से भारत का नक्शा बनवाया और जब छात्रों से देश के नक्शे में राज्यों व नदियों की स्थिति पूछी तो असहज छात्रों को देखकर कलेक्टर श्री यादव ने स्वयं मार्कर लेकर राज्यों और शहरों की स्थितियों का डिमार्केशन कर छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में भी पूछा जिस पर छात्रों ने बताया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। कलेक्टर ने बच्चों से देश-विदेश के नक्शों की जानकारी के लिये एटलस पुस्तिका का उपयोग करने छात्रों को प्रेरित किया ताकि विश्व के सभी देश और बड़ी प्रमुख नदियों की जानकारी उन्हें एटलस की सहायता से मिल सकेगी। यहां के प्राचार्य हरि सिंह पटेल ने बताया कि यहां की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
कलेक्टर श्री यादव ने सांदीपनि स्कूल परिसर में ही करीब 35 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया और भवन के ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन किया और उन्होंने इस भवन के समग्र परीक्षण हेतु पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और परियोजना क्रियान्वयन इकाई के विशेषज्ञ इंजीनियर्स की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवलोकन कर समग्र प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परियोजना क्रियान्वयन इकाई के कार्यपालन यंत्री एम के पोनीकर द्वारा कार्य की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण नहीं किये जाने पर गहन नाराजगी जाहिर की।


