बहोरीबंद पुलिस ने एक साल से गुमशुदा नाबालिग बालिका को नरसिंहपुर से दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द ।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एंव SDOP स्लीमनाबाद श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. सुरेन्द्र शर्मा द्वारा विवेचना टीम जिला नरसिंहपुर गोटेगांव भेजकर दिनांक 27/06/25 को गुमी नाबालिग बालिका को खोजकर उसके माता पिता को सुपुर्द किया।
दिनांक 04/04/24 को लाखन सिंह गौङ पिता उजियार सिंह गौङ उम्र 43 साल नि सहसन पङरिया थाना पाटन जिला जबलपुर के द्वारा रिपोर्ट लेख करायी गई कि उसकी नाबालिग बच्ची उम्र 14 वर्ष 07 माह की ग्राम झरौली थाना बहोरीबंद अपने दीदी के ससुराल से बिना बताये कही चली गई है। रिपोर्ट पर अप क्र 116/24 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर लगातार विवेचना कर पतासाजी की गई और विवेचना टीम भेजकर जिला नरसिंहपुर गोटेगांव से नाबालिग गुमशुदा बच्ची को दस्तयाब कर माननीय न्यायालय कटनी मे कथन कराये जाकर उसके माता पिता को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
भूमिका- निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, सउनि अजय सिंह बैस, आर. 447 धीरज तिवारी की विशेष भूमिका रही ।


