पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर किया रुद्राभिषेक, उमड़ा आस्था का सैलाब
सिहोरा/ सावन माह के तीसरे सोमवार को ग्राम में बड़ी संख्या में पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया गया और जलाभिषेक कर शिव जी का रुद्राभिषेक करने के लिए भक्तों का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक करने के लिए सोमवार दोपहर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थीं, जो दिनभर जारी रहीं।
सिहोरा के निकटवर्ती ग्राम बरगी में पण्डित नमन दत्त पांडे महाराज माँ त्रिपुरसुंदरी वेदकुलम आश्रम गाजियाबाद के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। बरम बाबा प्रांगण में होने वाले द्वादस ज्योतिलिंग एवं रुद्राभिषेक के क्रम में तीसरे सावन सोमवार को विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए ग्राम के सभी वर्गों के भक्त पहुंचे। और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। शास्त्रों में वर्णित है कि शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ ग्राम की सभी माता बहनों के साथ सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शंकर का द्वादस ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा ग्राम भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर बरम बाबा प्रांगण में रमाकांत मिश्रा, राजकुमार लल्लू मिश्रा, सतीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, जेपी मिश्रा, सुनीता कुशवाहा, प्रभा पांडे, पुष्पा कोष्टा, छोटे मिश्रा, रीना नामदेव, सुभद्रा, दीपा मिश्रा पूनम गर्ग और नेहा नामदेव, अंकिता नामदेव आदि सहित समस्त भक्तों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगल कामना की। बरम बाबा समिति के द्वारा धार्मिक आयोजन की व्यवस्था के लिए घनश्याम यादव हरिओम विश्वकर्मा, अशोक सोनी, दिनेश मिश्रा के द्वारा सभी इंतजाम किए गए थे, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस धर्मिक आयोजन में ग्राम के सभी लोग आस्था के साथ पूजन में शामिल हो व्यवथा में लगे रहे।


