व्यापारी शपथ ग्रहण समारोह में इन्दरगढ नगर अध्यक्ष सनी गुप्ता महामंत्री विवेक पटेल ने जिला उपाध्यक्ष नरेश भदौरिया की अध्यक्षता में अपने नगर इंदरगढ़ की समस्याओं को ले कर
व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि हमारा इंदरगढ़ एक व्यवसायी स्थल है यहां 1 किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 400 छोटी बड़ी दुकान स्थापित है पर इन 1 किलोमीटर मै चार ग्राम प्रधान क्षेत्र लगने से यहां की कोई भी सड़क , स्ट्रीट लाइट, शौचालय, बस स्टैंड, पानी, नाली की साफ सफाई , फुटपाथ, आदि की कोई भी समस्या होती है तो उन क्षेत्र के ग्राम प्रधान व उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते है। साथ ही साथ यह आग्रह किया गया कि समस्याओं को जल्द समाधान हो जिससे व्यापारियों को हो रही समस्याओं से निजात मिले ।
जय व्यापारी। जय व्यापार मंडल।
नगर महामंत्री
विवेक पटेल (उ प्र उ व्यापार मंडल)


