कटनी:विगत दिवस संपन्न हुए मध्यप्रदेश पटवारी संघ के निर्वाचन में जो कि रेस्ट हाउस कटनी में सम्पन्न हुआ उसमें पूर्व तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा श्री अशोक बागरी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष्र सर्वसम्मति से चुना गया एवं तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा की कमान महेंद्र त्रिपाठी को दी गई। अशोक सिंह बागरी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाने की खबर मिलते ही पूरे सिलौंडी में खुशी की लहर है । क्षेत्र के वरिष्ठ जन ,अधिकारी कर्मचारी ने शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपने मधु स्वभाव के कारण आम जनता में भी खुशी की लहर देखने मिल रही है ।


