• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रींवा

*विंध्य की वादियों से मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम : उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल* *रीवा में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म रोड शो का सफलतापूर्वक समापन*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 28, 2025
in रींवा
0
*विंध्य की वादियों से मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम : उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल* *रीवा में म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म रोड शो का सफलतापूर्वक समापन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पर्यटन व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स और होटल इंडस्ट्री के हितधारक हुए शामिल*
*पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंन्द्र लोधी एवं प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रदेश की पर्य़टन विशेषताओं से किया अवगत*

*रीवा*
मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव के दूसरे दिन आज पर्यटन, निवेश, संस्कृति और कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित तीन संवाद सत्र आयोजित किए गए। इसमें “वन पथों से विरासत की कहानियों तक : रीवा का पर्यटन पुनर्जागरण”, “मध्य प्रदेश में समग्र पर्यटन अनुभव का निर्माण” और “मध्य प्रदेश में पर्यटन, फिल्म और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन के अवसर” पर सत्र हुए। देशभर से आए पर्यटन विशेषज्ञों, निवेशकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश, विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विचार साझा किए।

उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण एवं प्रोत्साहन और पर्यटन क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा देकर सुनियोजित एवं एकीकृत प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से आज मध्यप्रदेश पर्यटन क्षेत्र में असीम क्षमता और निवेश का आकर्षक क्षेत्र बन गया है। मध्यप्रदेश सरकार पर्यटन को अर्थव्यवस्था, रोजगार और सांस्कृतिक गौरव का आधार बना रही है। किसी क्षेत्र में यदि औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति आ जाये तो उस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होता है। ऐसे क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर सृजित होते हैं। विंध्य की धरोहर, प्रकृति और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव जैसे आयोजन निवेश, संवाद और भागीदारी के माध्यम से इस दिशा में सार्थक कदम हैं।

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान में पर्यटन उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन अधोसंरचनाओं के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।  हाल ही में हमने मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिवटी को बढ़ाते हुए पीएम श्री वायु सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को एक–दूसरे से जोड़ा है। हम जल्द ही हेली सेवा भी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पर्यटन नीति के अंतर्गत निवेश में अनुमतियों को सरल किया गया है। सरकार निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो सीमाओं के बंध में नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा से विंध्य क्षेत्र जुड़ा हुआ है, रोड, रेल और एयर कनेक्टिवटी काफी बेहतर हैं। मां गंगा से मां नर्मदा तक इस पर्यटन कॉरिडोर प्रस्तावित परियोजना के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने का प्रयास है । प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर से गुजरने वाले इस गलियारे  में दोनों राज्यों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों को एक समृद्ध और विविध अनुभव मिलेगा साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और विरासत पर्यटन को आकर्षित में सहयोग प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरें और वन्यजीव विविधता, पर्यटकों को एक सम्पूर्ण अनुभव प्रदान करती हैं। मध्य प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा चुका है। पर्यटन, सिर्फ अर्थव्यवस्था नहीं, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक समावेश का भी माध्यम है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि एमपीएसटीडीसी लगातार आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है। हम पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान के साथ ही पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच, ठहरने की उत्तम व्यवस्था और अविस्मरणीय अनुभव के लिए अलग–अलग पहलुओं पर काम कर रहे हैं। हम ऐसा ईको सिस्टम डेवलप कर रहे हैं, कि पर्यटक घर बैठे हुए टिकट्स और स्टे के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पर्यटन स्थलों पर हमने एयर और रोड कनेक्टिवटी के साथ विद्युत व्यवस्था भी की है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि हम “मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड पर्यटन को केवल आर्थिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सामाजिक समावेश, सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के साथ देखता है।
हमारा लक्ष्य है – एक ऐसा पर्यटन मॉडल विकसित करना जो समावेशी इंक्लूसिव, रिस्पॉन्सिबल और सतत सस्टेनेबल हो। इसके लिए हम ग्रामीण होमस्टे, महिला गाइड प्रशिक्षण, स्थानीय कला व शिल्प को प्रोत्साहन, और ईको-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पर्यटन से न केवल पर्यटक जुड़ें, बल्कि स्थानीय समुदायों की पहचान, आय और आत्मनिर्भरता भी सशक्त हो।

विंध्यांचल की सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को पर्यटन के माध्यम से एक नई पहचान देने की दिशा में यह रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव एक निर्णायक कदम साबित हुआ है। दो दिवसीय आयोजन में जिन विविध विषयों पर संवाद हुआ, उनसे यह स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश अब समावेशी, जिम्मेदार और सतत पर्यटन मॉडल की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। आयोजन में पर्यटन, निवेश, संस्कृति और कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण पक्षों को एकीकृत दृष्टिकोण से देखा गया, जो राज्य में दीर्घकालिक पर्यटन विकास की आधारशिला रखता है। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक स्थलों की श्रृंखला, समृद्ध वन्य जीवन और ऐतिहासिक धरोहरें अब न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का साधन भी बन रही हैं। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि पर्यटन अब केवल भ्रमण नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, आर्थिक उन्नयन और सांस्कृतिक संरक्षण का माध्यम है और विंध्य क्षेत्र इसमें अपनी विशेष भूमिका निभाने को तैयार है।

*विभिन्न सत्रों में पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने रखे विचार*
उद्घाटन सत्र में रिस्पांसिबल टूरिज्म सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री राकेश माथुर ने कहा कि पर्यटन और पर्यटकों के बीच ऐसे सेतु के निर्माण की आवश्यकता है, जो हमारी प्रकृति को नुकसान से बचाए। उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाकर प्रकृति और विरासतों का संवर्धन और संरक्षण करना होगा।

ताज सफारीज़ के डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्री अतुल पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश में जैव विविधता ने हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित किया है, यही वजह है कि ताज ग्रुप ने वन और वन्य प्रेमियों को लक्जरी अनुभव प्रदान करते हुए ताज सफारीज के प्रोजेक्ट्स की मध्य प्रदेश में शुरूआत की है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की टूरिज्म फ्रेंडली नीतियों के कारण ही निवेश के अवसर खुले हैं। यहां शासन और प्रशासन निवेशकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उन परेशानियों को दूर करता है और वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट श्री ऋषि सूर्यापुरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। सरकार की नीतियां निवेशकों के अनुकूल हैं। मध्य प्रदेश आतिथ्य सत्कार में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि सरकार विंध्य क्षेत्र मेें लगातार अपनी रोड, रेल और एयर कनेक्टिवटी बढ़ा रही है, जो अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

रीवा के पूर्व मंत्री एचएच श्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से देश के कोने–कोने में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अच्छी सड़कों का जाल बिछा है, जिससे निश्चित तौर पर पर्यटन के क्षेत्र को गति मिली है।
मेक माय ट्रिप के हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स श्री समीर बजाज ने कहा मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र काफी बड़ा है। मेक माय ट्रिप पर एक तिहाई सर्च मध्य प्रदेश को किया जाता है। दिल्ली, एनसीआर और महाराष्ट्र से सबसे अधिक टूरिस्ट यहां आते हैं। मध्य प्रदेश में पर्यटन जल्द ही ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

इंफ्लुएंसर श्री सिद्धार्थ जोशी ने कहा है कि हम चाहते हैं कि पर्यटक केवल कॉटेंट देखे नहीं उसका अनुभव भी प्राप्त करे। ग्रामीण परिवेश को लोग देखना पसंद करते हैं और कॉन्टेंट क्रिएटर्स काे इसे ध्यान में रखकर कॉन्टेंट तैयार करना चाहिए। पर्यटक कॉन्टेंट में पूरा ट्रिप प्लान देखना चाहते हैं, हमें उस हिसाब से कॉटेंट तैयार करना चाहिए।

तथास्तु रिजॉर्ट्स के संस्थापक श्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में हितधारकों की समस्याओं का हल केवल मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग है। मुझे इस पर गर्व है।

माइनर होटल्स के एरिया कमर्शियल डायरेक्टर श्री रोहित चोपड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से कई ऐसे क्षेत्र हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मध्य प्रदेश सुरक्षित स्थानों में से है और यदि इसे बरकरार रखा गया तो निश्चित तौर पर यहां का पर्यटन उद्योग उन्नति करेगा।

जंगल कैंप्स इंडिया से श्री गजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में वाइल्फ लाइफ टूरिज्म जो अवसर हैं, वो देश में कहीं नहीं है। मध्य प्रदेश में बहुत सुंदर हेरिटेज प्रॉपर्टी हैं। बांधवगढ़, पेंच, कान्हा के पर्यटन से जुड़े युवा अब शहरों के हॉस्टपिटैलिटी क्षेत्र के युवाओं को मात दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में पर्यटन की मन से सेवा की जाती है।

स्विस ट्रैफलगार से श्री दिगेश अमित दिग्विजय सिंह ने कहा कि युवाओं का सुनहरा भविष्य मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र हैं। वे इसे पेशा और पैशन दोनों बना सकते हैं। मध्य प्रदेश में युवाओं काे केवल पयर्टन की शिक्षा नहीं बल्कि एक व्यवसायिक के रूप में स्वयं को स्थापित करने का प्रयास करना होगा।

फिक्की मप्र टूरिज्म कमेटी के अध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश को वैश्चिक मानचित्र पर लाने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड प्रयास कर रहा है। अलग–अलग देशों के सोशल मीडिया से जुड़कर हम मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक टूरिज्म डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

प्रसिद्ध अभिनेता श्री मुकेश तिवारी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के लोग रेड कार्पेट से नहीं, दिल बिछाकर लोगों का स्वागत करते हैं। हमें प्रकृति ने रचा ही इसलिए है कि हम प्रकृति को बचा पाएं। विश्व की सभी महान हस्तिओं के जीवन में यात्रा का विशेष महत्व रहा है। पर्यटन का सही मायनों में अर्थ खोजना है।

अलग–अलग मॉडरेटर की भूमिका फिक्की उत्तर प्रदेश टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन श्री प्रतीक हीरा, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सोशल मीडिया प्रमुख श्रीमती नीलम राठौर एवं डायरेक्टर आईपी श्री राजेश गुप्ता ने निभाई।

*रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र*
रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, रीवा के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, कला, पर्यटन सेवाओं और पारंपरिक विरासत की विविध झलक देखने को मिली। इस प्रदर्शनी में धोकरा क्राफ्ट बैतूल, बुंदेली पेंटिंग निवाड़ी, डेट लीफ क्राफ्ट अनूपपुर), ब्रॉन्ज क्राफ्ट उचेहरा, सिक्की आर्ट सीधी, टेराकोटा क्राफ्ट  सहित अनेक पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, मृगनयनी एम्पोरियम – रीवा द्वारा मध्यप्रदेश के वस्त्रशिल्प की प्रस्तुति और आईआरसीटीसी, एमटी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, मोगली रिसॉर्ट्स और तेंदुलीफ रिसॉर्ट्स जैसी प्रतिष्ठित पर्यटन इकाइयों ने भी अपने स्टॉल्स के माध्यम से सेवाएं और संभावनाएं प्रदर्शित कीं। यह प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों, पर्यटन उद्यमियों और आगंतुकों के बीच रचनात्मक संवाद और सहयोग का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना उमरिया पान* पुलिस द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, उमरिया पान में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

थाना उमरिया पान* पुलिस द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, उमरिया पान में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d