• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का राशिफल 25 जुलाई आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 25, 2025
in ज्योतिष
0
आज का राशिफल 25 जुलाई आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज त्रिग्रह योग और मां लक्ष्मी का अनुपम संयोग से मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, और धनु राशियों के लिए दिन भाग्यशाली रहने वाला है। करियर और कारोबार में बेहतर लाभ मिलने के आसार हैं। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————–
*आज 25 जुलाई दिन शुक्रवार को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। सूर्य देव कर्क राशि में वहीं चंद्रमा भी कर्क राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक और राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा और सूर्य दिन रात कर्क राशि में संचार करेंगे। इसके साथ ही पूरे दिन शुक्र ग्रह का आधिपत्य रहने वाला है। और चंद्रमा अपनी स्वराशि में सूर्य और बुध के साथ युति संबंध में रहेंगे। जिससे आज के दिन त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। इस पर शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करते हुए राजयोग का निर्माण करेंगे। और तो और आज के दिन पुष्य नक्षत्र में सिद्धि योग का भी प्रभाव रहने वाला है। आज का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होगा ऐसे में आज शुक्रवार का दिन त्रिग्रह योग और मां लक्ष्मी की कृपा से मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, और धनु राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। करियर और कारोबार में बेहतर लाभ मिलने के आसार हैं। यही नहीं इन्हें धन प्राप्ति के भी अवसर मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शुक्रवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: आज आपकी हर जगह उपस्थिति रहेगी और घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वर पर विश्वास रखें। आपकी समझदारी और व्यापारिक सोच से आय के नए रास्ते बनेंगे। किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव: सही समय पर सही फैसला लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि किसी भी फैसले को लेने में ज्यादा समय लगाने से कई अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। दूसरों की सलाह मानते समय उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार कर लें।
करियर: व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा और काम करने का तरीका भी बेहतर होगा। किसी बड़े व्यापारी से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी फायदे वाली स्थितियां रहेंगी।
लव: आपका रोमांटिक स्वभाव पार्टनर के साथ रिश्तों को और मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध भी सही दिशा में रहेंगे।
स्वास्थ्य: तनाव और चिंता से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। अपने मनोबल को मजबूत बनाए रखें। कुछ समय ध्यान जैसी गतिविधियों में लगाएं।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6*

*वृषभ* – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें, इससे आपके काम सफल होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने से रिश्तों में मिठास आएगी। परिवार के साथ कोई मजेदार कार्यक्रम भी बनेगा।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान खोजने का प्रयास करें। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। किसी पड़ोसी के साथ छोटे से मुद्दे पर कुछ वाद-विवाद होने की आशंका है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना बेहतर होगा।
करियर: व्यापारिक कार्यों में सुधार आएगा और स्टाफ तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। इस बेहतरीन ग्रह स्थिति का पूरा फायदा उठाएं। कला से जुड़े हुए कारोबार में आज बहुत मुनाफा होने वाला है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच संबंधों में मिठास बनी रहेगी। इससे घर की व्यवस्था भी सही बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस होगा। सरल और नियंत्रित व्यवहार रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव: घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ लोगों से संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। राजनेताओं से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की किसी गतिविधि से मन खुश होगा।
नेगेटिव: गैर-जरूरी खर्चों में कमी करके आप आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। आज कोई भी यात्रा करना बेकार ही रहेगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। सोशल मीडिया और बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
करियर: काम करने के तरीके में अभी कोई बदलाव न लाएं और वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। व्यापारिक गतिविधियों में कोई भी फैसला लेते समय परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको निश्चित रूप से सही समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर ज्यादा काम का बोझ रह सकता है।
लव: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है, जिसकी वजह से दिक्कतें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4*

*कर्क* – पॉजिटिव: परिस्थितियां बदलेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही निवेश संबंधी कार्यों में भी उम्मीद से ज्यादा लाभ की संभावना बन रही है। आप अपने परिवार तथा निजी कार्यों को पहली प्राथमिकता देंगे।
नेगेटिव: दूसरों के मामलों में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह दें। नहीं तो आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह तथा मार्गदर्शन को भी अपने जीवन में अपनाएं।
करियर: व्यवसाय से संबंधित किसी नए काम की शुरुआत होगी और जल्दी ही उसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आएंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से आपका दायित्व और काम का बोझ भी बढ़ जाएगा। साथ ही अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
लव: पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति संयमित रहें।
स्वास्थ्य: थकान और नींद न आने जैसी समस्या रह सकती है। इस समय पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको शांति महसूस होगी। आपके आत्मविश्वास और मनोबल के आगे आपके विरोधी टिक नहीं पाएंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए अच्छा समय है, इसलिए प्रयास करते रहें।
नेगेटिव: दूसरों की गतिविधियों से अनजान न रहें। आपके कुछ करीबी दोस्त या रिश्तेदार ही आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय किसी भी तरह का निवेश करना सही नहीं है। सही समय का इंतजार करें।
करियर: कर्मचारियों और स्टाफ के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियों में अनुकूलता आएगी और नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी योग्यता और मेहनत से कंपनी को फायदा पहुंचाएंगे।
लव: परिवार के साथ किसी समारोह या डिनर आदि पर जाने का अवसर मिलेगा। आपसी मेल-मिलाप और साथ समय बिताना सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को हल्के में न लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। साथ ही अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*

*कन्या* – पॉजिटिव: आपका अनुशासित और व्यवस्थित रहना दिनचर्या को बेहतर बनाएगा। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। आप बहुत ही शांत और सुकून महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव: कभी-कभी कुछ उदासी जैसी स्थिति महसूस कर सकते हैं। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने के लिए ध्यान करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
करियर: व्यवसाय संबंधी अपने काम को बहुत ही गंभीरता से पूरा करें। हालांकि, व्यापारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है। ऑफिस में किसी वजह से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2*

*तुला* – पॉजिटिव: आपका अपने काम पर विश्वास रखना और मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ संबंधों में मिठास आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव: आलस की वजह से आपके कुछ बनते काम रुक सकते हैं। अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करें तथा अपनी शारीरिक क्षमता को मजबूत रखें। अपने लक्ष्य को पाने के लिए जबरदस्त मेहनत की जरूरत है।
करियर: समय अनुकूल है। आपके काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। प्रतियोगिता संबंधी कार्यों को करने में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा आपको सफलता भी मिलेगी। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। सरकारी सेवा वाले लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है।
लव: पति-पत्नी के संबंधों में मिठास रहेगी जिससे पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। वर्तमान वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: बड़े लोगों का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता या तनाव से राहत मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं पर सोच-विचार कर लें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: व्यावहारिक बनें तथा अपने निजी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज किसी भी तरह की यात्रा करने का कोई उचित फायदा नहीं मिलेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
करियर: व्यापार विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा तथा किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। सरकारी कार्यों से संबंधित किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी आदेश मिल सकता है।
लव: घर-परिवार के लिए भी समय निकालना पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करेगा। कोई शुभ कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य: दुर्घटना और चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं। सावधानी बरतें और तनाव को हावी न होने दें।
*भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5*

*धनु* – पॉजिटिव: रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। व्यवसाय, घर और दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि लेने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव: पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी होंगे। आज कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई भी मामला टाल दें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति परिवार में कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में न आएं।
करियर: व्यापार संबंधी मार्केटिंग के कार्यों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस से संबंधित कागजात को व्यवस्थित तथा पूरा रखें।
लव: वैवाहिक संबंधों में मिठास और नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: आपकी अपनी ही लापरवाही की वजह से गैस बनने और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है। शुद्ध पानी पिएं तथा खानपान का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7*

*मकर* – पॉजिटिव: आय और खर्च में सही तालमेल बना रहेगा। कुछ अनुभवी और सकारात्मक लोगों से मुलाकात होगी तथा उनके साथ रहकर आपको महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
नेगेटिव: भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर बेकार की बातों में ज्यादा लगेगा, जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में न उलझें।
करियर: कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। व्यापार तथा कामकाज के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। प्रत्येक गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट या प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। घर की व्यवस्था फिर से सुखद हो जाएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करें।
स्वास्थ्य: छाती से संबंधित परेशानी जैसे सर्दी, जुकाम से अपने आप को बचाकर रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे थे, आज वह पूरा हो सकता है। साथ ही प्रॉपर्टी अथवा वाहन को लेकर चल रही योजनाएं भी आज सफल होंगी। अपने किसी करीबी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव: कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी काम में लापरवाही न करें क्योंकि आपकी कोई वस्तु गुम हो सकती है।
करियर: सभी व्यापारिक कार्य अपनी देखरेख में कराएं तथा स्टाफ के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपसी तालमेल सही बना रहेगा। किसी राजनेता तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह तथा मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव: अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम और योग पर अवश्य ध्यान दें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4*

*मीन* – पॉजिटिव: व्यस्त दिनचर्या रहेगी तथा काम आसानी से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर बहुत ही शांति भरा रहेगा। आपका रहन-सहन तथा बोलने का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
नेगेटिव: अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर भी काबू पाना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही फिजूलखर्ची में भी कमी करें।
करियर: आर्थिक मामलों में और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, तथा काम की क्वालिटी को भी और बेहतर बनाएं।
लव: कुछ समय परिवारजनों के साथ बिताने से मन में शांति और खुशी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा भाग्यशाली अंक: 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अमानगंज तहसील के नाजिर को 2000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा अपने ही कार्यालय के चपरासी से जीपीएफ एवं वेतन के लिए मांगी थी 5000 की रिश्वत।

अमानगंज तहसील के नाजिर को 2000 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा अपने ही कार्यालय के चपरासी से जीपीएफ एवं वेतन के लिए मांगी थी 5000 की रिश्वत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d