कालापीपल(बबलू जायसवाल) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर नवांकूर संस्था सेक्टर क्रमांक 2 द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम रिछड़ी में नवांकुर सखियों को पॉलीथिन में बीज रोपित कर वितरण की गई,इस हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला शाजापुर के जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर विकासखंड समन्वयक कालापीपल धनसिंह धनगर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति अनीता राजपूत एवं ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही,कार्यक्रम के प्रारंभ में मां भारती के चित्र पर पूजन कर पौधों का पूजन करके कार्यक्रम प्रारंभ किया,इस अवसर पर ग्राम में महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाल गई भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा में पानी में भींगते हुए बड़े उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाल कर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जला अभिषेक किया इसके पश्चात जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर द्वारा कार्यक्रम में नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता राजपूत द्वारा महिलाओं को जागरूक रहने पर्यावरण संरक्षण के लिए चर्चा की गई,विकास खण्ड समन्वयक धनसिंह धनगर द्वारा बताया गया कि पूरे प्रदेश में इस योजना के माध्यम से एक लाख इक्कावन हजार नवांकुर सखी के माध्यम से लगभग साढ़े पंद्रह लाख पौधे तैयार किए जाएंगे तत्पश्चात नव अंकुर सखियों को बीज पॉलीथिन के साथ वितरण किया गया कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन विनोद पाटीदार द्वारा किया गया आभार रामगोपाल मीणा द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में भगवत सिंह राजपूत सामाजिक कार्यकर्ता,अरुण पाटीदार,मनोज पाटीदार,विनोद पाटीदार, रामगोपाल मीना,शुभम वर्मा चतुर्भुज पाटीदार,अनोखीलाल मालवीय,राजेश,अशोक,भोलाराम,जीवन चंद्रवंशी नरेंद्र मीना एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे


