देवर ने भाभी से बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से कर रहा इंकार।
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गाँव में जहां पति की मौत के महज 6 माह बाद महिला के देवर ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से मुकर रहा है। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया है कि देवर ने कई बार उसका शोषण किया और अब किसी अन्य लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह टड़ियावां थाने पहुंची और आरोपित देवर के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। @hardoipolice ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।