तामिया के माहुलझिर थाना अंतर्गत पाठई में ग्रामीणों के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश राय के सहयोग से देशी विदेशी शराब से भरी काली फिल्म लगी बुलेरो वाहन को पकड़ा है जिसमे मोके पर 45 पेटी शराब बुलेरो वाहन में पाई गई है भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतेश पटेल ने बताया की मध्यप्रदेश शासन नशा मुक्त अभियान चला रही है वही दूसरी तरफ शराब ठेकेदार के द्वारा गांव गांव किराना दुकानों में शराब की सफ्लाई कर रहा है जिससे गांव का माहौल ख़राब हो रहा है आज शराब ठेकेदार द्वारा माहुलझिर किराना दुकान में शराब उतारते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा है शराब ठेकेदार के वाहन को ग्रामीणों द्वारा पीछा कर पाठई गांव में पकड़ा है जिससे 45 पेटी अवैध शराब ग्रामीणों एव मंडल अध्यक्ष द्वारा पकड़ा गया है मोके पर थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने शराब जप्त कर अवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी है
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


