कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत पथराडी पिपरिया गांव में करंट लगने से एक आदमी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा कि दो खंभो के बीच गुजर रहा तार सड़क के करीब तक आ गया था। जिससे मासूम उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसी बात से ग्रामीणों मे नाराजगी थी, उनका मानना था कि
बिजलीकर्मी सुधार कार्य कर दिये होते तो हादसा नहीं होता। इसी बात को लेकर उन्होंने बहोरीबंद बस स्टैंड के सामने शव रख कर चक्का जाम कर दिया। जो करीब दो घंटे तक लगा रहा। ग्रामीणों को प्रशासन ने भरोसा दिलाते हुए बताया कि जूनियर इंजीनियर डाबर को हटाकर एक जांच कमेटी बनाई गई है जो दो दिन मे अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद चकाजाम समाप्त हो गया।


