पन्ना जिला | पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़वारी में आज कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF) द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया।
KHF संगठन सदस्य समाज सेविका अंजू सिंगरौल के निर्देशानुसार यह रैली शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, मुड़वारी से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय में ही सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और पन्ना जिले को शिक्षित जिलों की सूची में अग्रणी बनाना था।
रैली में बच्चों ने हाथों में “चलो शिक्षा की अलख जगाएँ – पन्ना को देश का नंबर वन शिक्षित जिला बनाएं” जैसे प्रेरणादायक नारों वाली तख्तियाँ लेकर पूरे गाँव का ध्यान आकर्षित किया।
इस अभियान में KHF के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं गाँव के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
KHF संस्थापक अध्यक्ष – अर्चना सिंगरौल ने बताया कि –
> “हमारा उद्देश्य शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। जब हर बच्चा पढ़ेगा, तभी हमारा समाज और जिला विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
गाँव के लोगों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और संगठन को सहयोग देने का संकल्प लिया।
KHF भविष्य में ऐसे अभियान पन्ना जिले के अन्य गाँवों में भी चलाने जा रहा है।


