• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पीएमश्री हाई स्कूल गोपालपुर के प्राचार्य निलंबित

कलेक्‍टर श्री यादव के प्रस्ताव पर संयुक्‍त संचालक लोक शिक्षण ने की कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2025
in कटनी
0
*भुड़सा छात्रावास में आगजनी प्रकरण: दस्तावेज़ जलने की घटना में वार्डन निलंबित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर राजेन्द्र चौरसिया

लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के संयुक्‍त संचालक अरूण कुमार इंगले ने विकासखंड ढीमरखेडा के गोपालपुर स्थित पीएमश्री हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री गणेश यादव को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा प्रस्तावित अनुशासनात्‍मक कार्यवाही के बाद की गई है।

     गोपालपुर के निवासियों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्‍ताव के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ढीमरखेडा ने संयुक्त जांचदल से जांच करवाकर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर श्री यादव को प्रस्तुत किया था। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित किया गया है कि विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य द्वारा उपयोग की गई राशि के देयक बिना टिन नंबर के लगाये गये है, स्काउट मद

में छात्रों के संख्यामान के आधार पर खाते में शुल्क जमा नही की गई तथा उपयोंग किये गये देयक अपूर्ण स्थिति में पाये गये। परीक्षा मद के अंतर्गत कक्षा नवमी एवं कक्षा दसवी की नामांकन एवं परीक्षा फीस जो पोर्टल में जमा की गई है, उसके बिल व्हाउचर निर्धारित प्रारूप में नहीं पाये गये।

     इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रभारी प्राचार्य श्री यादव के द्वारा विभिन्न मदों के अंतर्गत व्यय की गई राशि के देयक बिना टिन नंबर के अपूर्ण स्थिति में पाये गये। खेलकूद की राशि 24 हजार 695 परीक्षा मद में जमा कर खर्च की गई है, जिसका व्हाउचर प्राप्त नही हुआ।

वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 की विभिन्न मदों की कैशबुक में प्रभारी प्राचार्य श्री यादव के सील हस्ताक्षार नहीं पाये गये। कैशबुक में गलत एंट्री पायी गई। ब्हाउचर बुक में विज्ञान सामग्री कय ना करके अन्य सामग्री कय की गई है। बोर्ड परीक्षा शुल्क एमपी ऑनलाईन के माध्यम से जमा की गई, जिनका बिल निर्धारित प्रारूप में नही पाया गया। कक्षा नवमी की वार्षिक एवं कक्षा दसवी की प्रीबोर्ड परीक्षा हेतु भेजी गई। शुल्क का व्हाउचर निर्धारित प्रारूप में नही पाया गया। विभिन्न मदों में उपयोग किये गये देयक बिना टिन नंबर के उपयोग किये गये है तथा किसी भी देयक में पास फॉर पेमेन्ट नही किया गया। प्राचार्य पी.एम.श्री. हाई स्कूल गोपालपुर खाता क्रमांक 3134710972 सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 23 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक शासन के द्वारा राशि 4 लाख 39 हजार 216 रूपये प्राचार्य के खाते में जमा किये गये। जिसमें से राशि 4 लाख 37 हजार 189 रूपये की निकासी तत्कालीन प्राचार्य के द्वारा की गई है। जिसकी कैशबुक एवं बिल व्हाउचर उपलब्ध नहीं कराये गये ।

     इसके अलावा तत्‍कालीन प्रभारी प्राचार्य के द्वारा 24 अप्रैल 2025 को कथन पत्र प्रस्तुत किया गया कि अटल लैब एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपये व्यय हो चुके है। परंतु, कितनी राशि प्राप्त हुई और कितनी राशि व्यय हुई इसके अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्‍टर श्री यादव द्वारा अनुशासनात्‍मक कार्यवाही के प्रस्‍ताव पर लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के संयुक्‍त संचालक श्री इंगले ने प्रभारी प्राचार्य श्री यादव उक्त कृत्य गंभीर वित्तीय अनियमित्ता एवं कदाचरण की श्रेणी में पाये जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 उप नियम-9 (क) के अतर्गत श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रीठी जिला कटनी नियत कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शौक्षणिक गतिविधि के अलावा सर्वांगीण विकास के लिए मिला प्रशिक्षण  स्कूली बच्चों को मैदान तक लाने शिक्षक करेंगे प्रयास

शौक्षणिक गतिविधि के अलावा सर्वांगीण विकास के लिए मिला प्रशिक्षण स्कूली बच्चों को मैदान तक लाने शिक्षक करेंगे प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.