एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने शराब के नशे में सारी हदें पार कर दी. युवक ने शराब के नशे में जिंदा सांप के बच्चे को निगल लिया. जिसे सुनते ही परिजनों और आसपास के लोगों के होश उड़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल युवक को अस्पताल ले गए. युवक का इलाज जारी है.
बता दें कि पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का है. जहां रहने वाला अखिलेश उर्फ अशोक शराब के नशे में इतना मदहोश हो गया कि उसने सांप के बच्चे को जिंदा निगल लिया. युवक की इस हरकत को देख परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद उसे परिजन सीएचसी बबेरू (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गए और भर्ती कराया. घटना सुनकर वहां मौजूद डॉक्टर भी हैरान रह गए. युवक का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है.


