पुलिस मुख्यालय , भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत *नशे से दूरी है जरूरी* कार्यक्रम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी महोदय के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी के दिशा निर्देशन मे आज दिनांक 15/07/25 को थाना रीठी स्थित *उत्कृष्ट स्कूल * में स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें *नशे से दूरी है जरूरी* विषय को समझाया साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक ,शारीरिक , मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से बच्चो के संवाद रखा गया , साथ ही नशे से होने वाली दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को बच्चो से प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । साथ ही स्कूल में उपस्थित प्रधान अध्यापक , व अध्यापकों ने इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” न ही मैं नशा करूंगा न ही करने दूंगा, इससे अपने घर , परिवार , कुटुंब, समाज को बचाऊंगा ” के साथ नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादाई विडियोज भी दिखाए गए ।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी. राखी पाण्डेय , उप निरीक्षक विनोद पटेल , स.उप निरीक्षक चुरामनी पाण्डेय प्रधान आरक्षक अजय मेहरा , आरक्षक अमन सिंह ,आरक्षक जफर अन्य स्टॉफ थाना रीठी।


