कालापीपल(बबलू जायसवाल)मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है,पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भोपाल में पोस्टर जारी करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किशोर,युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने और इसकी लत से दूर रहने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें उन्होंने युवाओं सहित सभी से नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया है,मुख्यमंत्री ने नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी से योगदान देने की अपील की,उसी के तहत कालापीपल पुलिस ने भी नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की और उपस्थित नागरिक को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई,यह अभियान निरंतर चलता रहेगा,वहीं कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत अपने बताया कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों, किशोर और युवाओं को अवगत कराएं और इससे बचाएं,


