कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत केना में आने वाले ग्राम उजियारपुर और बखलेटा के बीच की टूटी पुलिया आज भी सैकड़ों ग्रामीणों के लिए समस्या बनी हुई है।जिसमे सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे,जो रोजाना बिजली के खंभे के सहारे खतरो के बीच स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिया पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में थी। जिसकी शिकायत कई बार पंचायत स्तर लेकर जिला स्तर तक इसकी मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई। और अब बारिश में पुलिया पूरी तरह बह चुकी है। वही ग्रामीणों ने जनसुनवाई मैं भी शिकायत दर्ज कराई,लेकिन आज तक कोईअधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । जबकि
गांव के दर्जनों बच्चे, खासकर कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं, उजियारपुर से बखलेटा स्थित स्कूल में पढ़ने जाते हैं।जहा टूटी पुलिया से बच्चे आधा किलोमीटर सफर तय करते थे वही अब सुरक्षा कारणों से बच्चों को 5 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। ऐसे कई बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है।
ग्रामीण कभी आवक गमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
अब सवाल यह उठता है कि
जब जनसुनवाई मैं शिकायत दर्ज होने पर भी,अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है..क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है,,।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों को फिर से सुरक्षित शिक्षा मिल सके ।यह केवल सीमेंट-कंक्रीट का मुद्दा नहीं, यह छोटे बच्चों के सपनों और जीवन की सुरक्षा का सवाल है।
हरिशंकर बेन


