रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा फन,म्यूजिक और मस्ती के लिए “सुरीला नर्मदापुरम” कार्यक्रम में रविवार शाम को गीत संगीत के नए पुराने फिल्मी गानों ने जमकर समा बांधा। रविवार शाम को नेहरू पार्क में अपने परिवार के साथ आए लोगों ने कुछ पल मनोरंजन के साथ सुरीले होकर बिताए। आहूजा म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों के साथ पार्क में पहुंचे संगीत प्रेमियों ने भी अपनी आवाज में पुराने नगमे गुनगुनाएं। सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम प्रति रविवार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजन के साथ हुई। यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों को संगीत का एक प्लेटफॉर्म देने के लिए है। आहूजा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक प्रकाश आहूजा सहित सूरज तलरेजा, आनंद मोहन शुक्ला, हरीश मांझी, वैभव सन्तोरे, वासुदेव सेन, पंकज दुबे, प्रशांत श्रीवास, रिया मखीजा, निकिता वरयानी , दीपक राज , संजय रायकवार , कमल झा ने अपने गीतों से शाम सुरीली कर दी। संचालन प्रकाश गुप्ता लारा ने किया। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल , दीपक हेमनानी , मनीष परदेशी , कमलराव चव्हाण , लोकेश व्यास, प्रशांत कन्नौजिया , आशीष वर्मा ने सभी कलाकारों का स्वागत सम्मान किया।


