सिलौंडी: दशरमन के महादेवी मंदिर में 11 जुलाई की रात में दान पेटी को त्रिशूल के नमूना वाना से ताला तोड़कर नगद राशि की चोरी हुई ।
सुबह मंदिर समिती के प्रबंधक रमेश गर्ग ने सिलौंडी पुलिस चौकी में चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखवाई ।
सिलौंडी ने तुरंत मंदिर पहुंचकर मंदिर के cc tv कैमरे की रिकॉर्डिग की जांच की ओर संदेह के आधार पर दशरमन महादेवी मोहल्ला के रिंकू कोल पिता उम्र को पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की ।
चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने बताया संदेही से कड़ी पूछताछ में रिंकू कोल ने महादेवी मंदिर से दान पेटी तोड़कर नगद राशि चोरी की घटना स्वीकार कर ली ।आरोपी के पास से 1900 रुपया नगद जब्त किया ।साथ ही ताला तोड़ने वाला त्रिशूल के नमूने से वाना भी जप्त कर पुलिस हिरासत में लिया ।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया । मामले की जांच में
चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह , रामसेवक की प्रमुख भूमिका रही है ।


