किसी अप्रिय घटना घटित होने के इंतजार में नगर निगम प्रशासन कटनी
बारिश के पानी से कालोनी में जल भराव की स्थिति
मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित डन कालोनी कटनी की गली क्रमांक चार और पांच के मध्य गन्दे पानी की निकाशी के लिए बनाया गया नाला जाे की लगभग छः फुट चौड़ा और पांच फुट गहरा है और खुला हुआ है जिसमे आये दिन जानवर गिरते रहते हैं और तेज बारिश होने पर कालोनी में जल भराव होने लगता है
जिससे जन धन की हानि भी होती है पिछले वर्ष कालोनी की गली क्रमांक 2, 3, 4 में लगभग घरो में 3 फुट तक जल भराव हो गया था इन समस्याओं से प्रशासन भली भांति जानता है और उनके संज्ञान में भी गत वर्ष लाया गया था किंतु आज दिनांक तक इस समस्या के समाधान के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई है।
डन कालोनी में जल भराव का मुख्य कारण कालोनी के दक्षिण तरफ की बाउंड्री के बाद नाले की चौड़ाई और गहराई संकीर्ण है बिल्कुल ना के बराबर है जिससे पानी और नाले में बह रही गंदगी नहीं निकल पाती है जिससे पानी का भराव होने लगता है और गंदा पानी कालोनी के भवनों में घुसने लगता जिससे रोग संक्रमण इत्यादि की स्थिति गम्भीर हो जाती है।
क्या गत वर्ष की भांति नगर अमला या प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से उदासीन ही रहेगा या चेतेगा भी जिससे जन धन हानि को रोका जा सके और गंभीर बीमारियों से बचा जा सके और
यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो डन कालोनी कटनी के निवासी नगर निगम प्रशासन के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। कॉलोनीवासी की मांग है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नाले को व्यवस्थित कर कॉलोनी के अंदर पटवाया जाए, जिससे जानवर, कॉलोनी के छोटे बच्चे इसका शिकार ना बने ।
समस्त डन कालोनीवासी कटनी


