कटनी जिले के रीठी जनपद शिक्षा केंद्र, क्षेत्र की शासकीय माध्यमिक शाला भेड़ा,मैं बच्चो को मेनू अनुसार मध्यान भोजन नहीं दिये जाने का मामला प्रकाश में आया । जहा स्कूलों में 9 जुलाई दिन बुधवार को मेनू अनुसार भोजन मैं सब्जी रोटी व चने की दाल बनाना चाहिए । परंतु ननिहाल बच्चों के मुंह से निवाला छीन कर ,समूह वाले अपना पेट भरने मैं कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।वही बच्चों ने बताया कि हमें रोजाना सब्जी रोटी ही दी जाती है दाल कभी नहीं मिलती है। वही खाना बनाने वाली महिलाओं का कहना है
कि हमको जो समूह वाले देते है हम वही बनाते हैं,उसमे हमारी कोई गलती नही नही है । अब सोचने वाली बात यह है कि यहां के प्रधानाध्यापक भी मध्यानभोजन में बनने वाले भोजन पर कोई निगरानी नहीं कर रहे हैं l कि बच्चों को मेनू अनुसार भोजन दिया जा रहा है या नहीं। जबकि इसकी भी पूरी जवाबदारी प्रधानाध्यापक की होती है । परंतु इतनी लापरवाही की बच्चों को सब्जी रोटी के अलावा दाल नसीब नहीं हो रही आखिर क्यों,,?
अब देखना यह है कि ऊपर बैठे संबंधित उच्च अधिकारी इस विषय पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर बच्चों को सिर्फ सब्जी रोटी से ही खाना पड़ेगा ।
हरिशंकर बेन


