भतीजे से चाची की मांग भरवाकर कराई शादी !! दुनिया चली तबाही की ओर !! ये लगातर एक के बाद एक शर्मनाक घटनाओं को देखने से लगता
बिहार के सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भतीजे को जबरदस्ती अपनी चाची के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया, ग्रामीणों ने दोनों के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था !! जिसके चलते गांव वालों ने पहले उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। 4 जुलाई को हुई इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया !! पुलिस ने घायल चाची-भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया !! चाची और भतीजे के साथ मारपीट की घटना के बारे में किसी ने पुलिस को फोन करके बताया। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमला करने वाले लोग भाग गए। घायल युवक और महिला को पहले नरपतगंज पीएचसी ले जाया गया। फिर उन्हें अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को पूर्णिया और फिर नेपाल के विराटनगर रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है !!