देखिए VIDEO
नर्मदा में उफान से झांसी घाट पुल डूबा!
नरसिंहपुर, 9 जुलाई 2025 — लगातार बारिश और नर्मदा नदी में आई बाढ़, बरगी बांध गेट खोलने के कारण झांसी घाट पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसके चलते जिले के गोटेगांव–जबलपुर वाया शहपुरा मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है। स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
जिले में अलर्ट जारी, कई अन्य घाटों पर भी बढ़ते जलस्तर से खतरा मंडरा रहा है।
संवाददाता राजकुमार दुबे


