कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल विद्युत वितरण कंपनी द्वारा के द्वारा बिजली विभाग ने चलाया विशेष अभियान,कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाव का दिया प्रशिक्षण में विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया,संभाग के सभी विद्युत केंद्रों में सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया,बिजली कर्मचारियों को लाइन फॉल्ट और मेंटेनेंस कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई, अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया,उन्होंने सेफ्टी जोन बनाने की प्रक्रिया समझाई, किसी भी बिजली संबंधित कार्य से पहले परमिट लेने और उसे निरस्त करने की विधि बताई गई,
फोन कॉल के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता पर विशेष ध्यान दिया गया,दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से बताया गया,सभी जानकारी भौतिक प्रदर्शन के माध्यम से दी गई,कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई गई,इस अवसर पर सहायक मंत्री अंशुल सिंह तोमर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


