सिलौंडी बालक छात्रावास में पुरानी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है ।
शासन के माध्यम से 2021 में एक नवीन भवन बनाकर तैयार हुआ ।मगर नवीन भवन दो साल में ही जर्जर हो चुका है ।पूरी छत का मालवा नीचे गिर रहा है । नवीन भवन से अच्छी स्थिति तो पुराने भवन जो की 1995 में बना है उसकी है ।
ग्रामीण ने नवीन भवन के भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है ।और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माग भी किया है ।
तीन दिनों की बारिश में नया और पुराना भवन पूरी तरह पानी से भर चुका है । यहां पर रह रहे बच्चे कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है ।
अधीक्षक महेंद्र करौती ने बताया नवीन भवन का अभी तक उपयोग भी नही किया है भवन निर्माण में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। यहां पर बच्चो को दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
पुरानी भवन 30 साल पूरा है मगर उस भवन के हालात नई से अच्छे हैं।


