फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी मार्कशीट बनाने के 80 हजार से 2 लाख तक ग्राहकों से वसूलता था गिरोह
NOIDA NCR वाले सावधान ,कहीं आपकी डिग्री फर्जी तो नहीं ! नोएडा में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, थाना फेज 1 पुलिस ने सरगना अभिमन्यु गुप्ता समेत दो लोग किए गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 66 फर्जी मार्कशीट, दो लग्जरी कार, एक स्कूटी, प्रिंटर मशीन, मोबाइल, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज किए बरामद, ये गिरोह विभिन्न राज्यों के बोर्ड और विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट और डिग्री तैयार करता था, डेढ़ साल से सेक्टर-1 के कमर्शियल ऑफिस में फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार कर रहा गिरोह, जरूरतमंद लोग को फर्जी मार्कशीट बनवाने के बाद प्राइवेट नौकरियों में करते थे प्रयोग, फर्जी मार्कशीट बनाने के 80 हजार से 2 लाख तक ग्राहकों से वसूलता था गिरोह