कालापीपल(बबलू जायसवाल)शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले की समस्त 1054 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण भी पढ़ाई भी के तहत ECCE गतिविधि को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिदिन की गतिविधि का वार्षिक कैलेंडर वितरण किया गया। कैलेंडर में प्रति माह की थीम अनुसार प्रतिदिन की गतिविधि निर्धारित की गई है,जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुचारू रूप से प्रतिदिन ECCE गतिविधि संचालित कर सकेंगी,जिससे शासन की मंशा अनुसार बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा,जब बात घर या शिक्षा की आती है तो नींव बहुत महत्वपूर्ण होती है। बचपन की शिक्षा और देख-भाल या ECCE एक इंसान के मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होने के लिए एक ही आधार है,और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,उनकी ज़िम्मेदारियों में बच्चे के स्वास्थ्य,मानसिक-भावनात्मक और सामाजिक विकास के साथ-साथ परामर्श,मार्गदर्शन, टीकाकरण अभियान,डेटा संग्रह आदि शामिल हैं,इन केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर माँ और बच्चे को सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभिक या प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है,उनके पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण को बेहतर बनाना महत्वपूर्ण है ताकि वे समुदाय और बच्चों से बेहतर तरीके से जुड़ सकें,इस अवसर
सेक्टर बैठक में परियोजना अधिकारी ललित राठौर, पर्यवेक्षक श्री मति ममता मनावत,श्रीमती ज्योति बामनिया,श्रीमती सरिता बागडे ओर ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र मेवाड़ा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे


