• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*हर्रई के ग्राम तुईयापानी में एक युवक से मारपीट से संबंधित वायरल मामले के संबंध में वस्तुस्थिति*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 3, 2025
in छिन्दवाडा
0
*हर्रई के ग्राम तुईयापानी में एक युवक से मारपीट से संबंधित वायरल मामले के संबंध में वस्तुस्थिति*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*छिंदवाड़ा / 03 जुलाई 2025/* जिले के हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम तुईयापानी में हाल ही में एक युवक से मारपीट के वायरल मामले में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, दिनांक 29 जून 2025 को ग्राम तुईयापानी स्थित नेशनल हाईवे पर राजा चौकसे के ढाबा में कार्यरत आफत बट्टी तथा नवीन बट्टी का ढाबा संचालक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों युवक काम छोड़कर घर लौट आए। इसी विवाद के चलते उसी रात लगभग 10 बजे आरोपीगण राजा चौकसे, गोलू मालवीय और अंकित कहार (निवासी हर्रई) तुईयापानी में राजकुमार बट्टी के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से मारपीट की।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250703-WA0010.mp4

इस प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए 30 जून 2025 को आरोपी राजा चौकसे को गिरफ्तार किया गया एवं धारा 151 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। घटना पर फरियादी राजकुमार बट्टी द्वारा थाना हर्रई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर से संबंधित धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

वायरल वीडियो व मीडिया में बाद में जो अमानवीय कृत्य जैसे पेशाब पिलाने या मुंह पर थूकने की बात सामने आई, वह FIR दर्ज करते समय फरियादी द्वारा नहीं बताई गई थी और ना ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी। गांव लौटने के बाद अगली सुबह फरियादी द्वारा अन्य लोगों के समक्ष इन बातों का उल्लेख किया गया, जिनके संबंध में कोई प्रमाण अब तक प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में फरियादी से आगे भी पूछताछ कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की जा रही है।

इस संबंध में अमरवाड़ा एसडीएम से भी प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार बट्टी पिता शोभाराम बट्टी निवासी ग्राम तुईयापानी तहसील हर्रई के साथ दिनांक 29 जून 2025 को रात करीब 10:00 बजे मारपीट की घटना हुई थी। उनके चचेरे भाई आफत बट्टी और भाई नवीन बट्टी राजा चौकसे के ढाबे में काम करते थे। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद आफत और नवीन ढाबे से काम छोड़कर लौट आए थे। इसके कुछ देर बाद राजा चौकसे, गोलू मालवीय और अंकित कहार उनके घर पहुंचे और कहासुनी के बाद राजकुमार बट्टी के साथ मारपीट की। जब उन्होंने शोर मचाया तो भाई नवीन बट्टी और पत्नी जानकी बट्टी बीच-बचाव के लिए आए, जिनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना की रिपोर्ट राजकुमार बट्टी द्वारा थाना अमरवाड़ा में दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहीं भी अमानवीय कृत्य जैसे पेशाब पिलाने या मुंह पर थूकने की कोई बात दर्ज नहीं है। उन्होनें बताया कि राजकुमार बट्टी के साथ किसी भी प्रकार की अमानवीय घटना नहीं हुई है।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लटेरी में झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन,  डॉक्टर के साथ की मारपीट और क्लीनिक पर किया पत्थराव

लटेरी में झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन, डॉक्टर के साथ की मारपीट और क्लीनिक पर किया पत्थराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d