कटनी( 2 जुलाई)-जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक मार्ग में डॉ० अशोक चौदहा के सामने पुलिया निर्माण कार्य के चलते वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग परिवर्तित रहेगा।
निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा आम सूचना जारी की जाकर नागरिकों को सूचित किया है कि जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक मार्ग में डॉ० अशोक चौदहा के सामने पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, मार्ग में यातायात एवं सुरक्षा की दृष्टि से 1 जुलाई से 10 जुलाई इस मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इस दौरान मार्ग डायवर्सन किया जाकर वाहनों को घंटाघर से जुलूस मार्ग होते हुए एवं जगन्नाथ चौक से आदर्श कॉलोनी के मार्ग से जावेगें


